India vs Australia LIVE: मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया को लगे दो झटके, कमिंस ने किया रोहित-राहुल का शिकार – Republic Bharat

Published 06:42 IST, December 30th 2024

India vs Australia live: पांचवें दिन का खेल शुरु होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खत्म हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रनों पर समिट गई। जिससे भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला। भारत को अगर इस सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल करनी है तो यहां आज बचे 92 ओवर में 340 रन बनाने होंगे। 
यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न टेस्ट के दूसरी पारी में भी अर्द्धशतक लगाया। ये उनका टेस्ट क्रिकेट में 14वां अर्द्धशतक है। टीम इंडिया को मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए 254 रनों की जरूरत है। 
लंच ब्रेक से पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद क्रीज पर ऋषभ पंत आए। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी पारी देखने को मिल रही । लंच के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। 
टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा है। कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। स्टार्क की गेंद पर कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए हैं। भारत को अभी भी जीत के लिए 307 रनों की जरूरत है। 
टीम इंडिया को 25 रन पर दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। 17वें ओवर में पैट कमिंस ने पहले कप्तान रोहित को पवेलियन भेजा फिर केएल राहुल को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर रोहित हुए और आखिरी गेंद पर केएल राहुल उस्मान ख्वाजा को कैच थमा बैठे।  
भारत को दूसरी पारी में पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ संभलकर खेल रहे थे लेकिन तभी वे पैट कमिंस की गेंद पर चकमा खा गए और स्लिप में कैच दे बैठे। मिचेल मार्श ने उनका कैच लिया। रोहित 9 रन बनाकर आउट हुए। 
Updated 08:45 IST, December 30th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News