India vs Pakistan Colombo Weather Highlights: भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए संकट के बादल? जानिए मौसम का पल-पल अपडेट्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs PAK Match Weather Report, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों देशों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. अब वो आमने-सामने होंगे और फैंस एक तगड़े एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है. कोलंबो का मौसम ठीक नहीं लग रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो मैच रद्द हो सकता है और कोई नतीजा नहीं निकलेगा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल सकता है.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं:
IND vs PAK Match Weather Report, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों देशों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. अब वो आमने-सामने होंगे और फैंस एक तगड़े एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है. कोलंबो का मौसम ठीक नहीं लग रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो मैच रद्द हो सकता है और कोई नतीजा नहीं निकलेगा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल सकता है.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं:
बारिश ने मैच शुरू होने तक कोई भी दखल नहीं दी है. जिसके कारण ही समय के साथ महामुकाहला शुरू हो रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिअए उतरी है. जहां पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम बिना बदलाव के साथ उतर रही है.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबले के टॉस होने से पहले इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म कर रहे हैं. जिसके बाद इस मुकाबले का टॉस होना है.

Watching Hanumankind live right before Ind vs Pak… unreal energy ⚡ pic.twitter.com/1forYzOPoa
स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा सिक्योरिटी है, जिसमें 2000 से ज्यादा पुलिस वाले ड्यूटी पर हैं. आस-पास मिलिट्री चेकपॉइंट भी हैं और कुछ लोकल लोगों का कहना है कि उन्हें वेन्यू पर ऐसा कुछ भी मुश्किल से याद है.
महामुकाबले से पहले टीम इंडिया कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है. अब जल्द ही टीम इंडिया मैदान पर उतर कर अभ्यास कर सकती है.

INDIAN TEAM HAS ARRIVED IN COLOMBO…!!!! 🇮🇳- Whole cricket World will move to Colombo from 7 pm. pic.twitter.com/8m357qaf5m
नई खबरों के मुताबिक लगभग 30 मिनट पहले कोलंबो के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी. स्टेडियम के आसपास नमी बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में दोबारा बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है.
कोलंबो में भले ही आसमान में काले बादल छाए हैं, लेकिन पिछली रात से शाम तक बारिश नहीं हुई थी. हालांकि शाम को 6 बजे से रात के 8 बजे के बीच में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी आज भारत-पाक मुकाबले के दौरान स्टैंड में नजर आए. ऐसे में इंडियन रैपर हनुमानकाइंड उन्हीं के सामने ही धुरंधर फिल्म का गाना गाएंगे. जबकि पाकिस्तान ने धुरंधर फिल्म को अपने देश में बैन कर रखा है.
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच बड़े मैच से पहले दोनों ही टीमों के फैंस कोलंबो में भिड़ रहे हैं. सचिन तेंदुलकर के फैन ने पाकिस्तानी चाचा का सुना दिया.

🚨 Fight between India-Pakistan fans:🇵🇰 Chacha Pakistan, a Pakistan cricket team's super fan had called 🇮🇳 Indian cricket team's super fan Sudhir Gautam a 'bhikhari' (beggar)…because the latter gets match tickets and other expenses covered by the BCCI. pic.twitter.com/3ItUi8bBWu
भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले से पहले कोलंबो में मौसम बहुत ही खराब नजर आ रहा है. हालांकि बारिश अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन काले बादल नजर आ रहे हैं.

India-Pak Match: Weather ConcernsColombo is under overcast skies with a risk of rain playing spoilsport. Sri Lanka's Department of Meteorology forecasts showers or thundershowers after 2:00 PM local time, with temperatures around 24-34°C and high humidity (50-85%).… pic.twitter.com/1M83WRhEzt
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में मौसम थोड़ा आंख-मिचौली खेल रहा है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लग रहा है कि कभी भी बारिश शुरू हो सकती है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अभी तक एक बूंद भी नहीं गिरी है. लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 से 8 बजे के बीच हल्की बारिश का अनुमान है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म करेंगे. उन्होंने धुरंधर फिल्म के टाइटल ट्रैक में रैप किया है, जो वह आज मैच से पहले भी गाएंगे. बता दें कि, धुरंधर फिल्म को लेकर पाकिस्तान में खूब बवाल मचा था और वहां फिल्म पर बैन भी लगा दिया गया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि तारिक अपने अलग बॉलिंग एक्शन से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल ने मानना है कि उस्मान तारिक का सामना करना भारत के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी.
भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले बारिश हुई, तो प्लान में बड़ा चेंज आ सकता है. बात चल रही थी कि टीम इंडिया अधिक स्पिनर के साथ खेल सकती है. अगर बारिश हुई और तेज हवा चलती रही, तो टीम इंडिया तेज गेंदबाज के साथ ही उतर सकती है.
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम साफ हो गया है. हालांकि, शाम में अभी भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.
अभी तक बूंदाबांदी नहीं हुई है लेकिन शाम में बारिश के आसार हैं. अगर 6-7 बजे के करीब बारिश होती है, तो टॉस में थोड़ी देरी हो सकती है. इससे मैच की टाइमिंग में भी चेंज आ सकता है.
आर प्रेमदासा स्टेडियम के पास पूरे ग्राउंड को कवर करने के लिए पर्याप्त कवर मौजूद हैं. शाम में बारिश तेज होती है, तो भी मैदान पर उतना फर्क नहीं पड़ेगा. एक घंटे में ग्राउंड खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है.
भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने में अभी 6:30 घंटे बचे हैं. News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा के अनुसार कोलंबो में सुबह से बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक बारिश नहीं हुई है.
श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ मीटरोलॉजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोलंबो में मौसम बदल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश होने के चांस नहीं हैं. कोलंबो के करीबी इलाकों में तेज वर्षा की संभावना है.
मैच की शुरुआत में अभी लगभग 7 घंटे रहते हैं. कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम बना हुआ है. कुछ घंटों बाद वर्षा हो सकती है.
News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा कोलंबो में है और उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना के बारे में विस्तार से चर्चा की है. उन्होंने बताया है कि मैच के बीच बारिश हो सकती है. इसी वजह से मैच रेफरी ने एक अधिक घंटा इस महामुकाबले को दिया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच होने वाला है. AccuWeather के अनुसार कोलंबो में बारिश के 96% चांस हैं. अगर बारिश हुई भी, तो फैंस चाहेंगे कि कुछ ही ओवर कट हो. पूरा मैच रद्द होना सही नहीं रहेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News