India vs Pakistan Match Highlights: महामुकाबले के पिच को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, गेंदबाज या बल्लेबाज किसकी होगी चांदी? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा ही रोमांचक साबित होते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ये दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को उनके बीच भिड़ंत होने वाली है. इस बड़े मैच के आयोजन में अब एक दिन रह गया है और फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैचों का आयोजन हुआ है. टीम इंडिया ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की और सिर्फ एक बार पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. भारत अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने की इरादे से उतरेगी.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
नीचे मैच से पहले पल-पल के अपडेट्स दिए गए हैं:
IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा ही रोमांचक साबित होते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ये दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को उनके बीच भिड़ंत होने वाली है. इस बड़े मैच के आयोजन में अब एक दिन रह गया है और फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैचों का आयोजन हुआ है. टीम इंडिया ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की और सिर्फ एक बार पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. भारत अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने की इरादे से उतरेगी.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
नीचे मैच से पहले पल-पल के अपडेट्स दिए गए हैं:
भले ही कोलंबो में स्पिनरों के लिए मदद हो, लेकिन जसप्रीत बुमराह ऐसे विकेट पर भी बहुत ही प्रभावी नजर आते हैं. अपने स्लोअर बॉल से वो बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मुकाबले में मुजारबानी ने कुछ ऐसा किया था. बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ उसे दोहरा सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में कोलंबो का स्टेडियम पूरी तरह से भरा रहने वाला है.

🚨 INDIA vs PAKISTAN T20 WORLD CUP TICKETS HAS BEEN SOLD OUT 🚨- The Greatest Cricket Rivalry. pic.twitter.com/3zxZs98tXK
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत-पाक मुकाबले के लिए श्रीलंका के कोलंबो में पहुंच गए हैं. जहां पर उनके स्वागत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Well Come for PCB Chairman Mohsin Naqvi in Colombo 🇵🇰pic.twitter.com/rFVS3XgAfP
कोलंबो में बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है. 15 फरवरी को भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है. बारिश मैच में खलल डाल सकती है.

Colombo weather update! Hmmmmmm…….. #indvpak pic.twitter.com/SxYVlDlkZW
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब अब तक टी-20 फॉर्मेट में 16 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 13 मैचों में तो वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है.

How is this even a rivalry?Every time they meet, it’s been completely one-sided. All that build-up for a result that feels predictable.From the outside, it looks more like hype than an actual contest. #indvpak #t20worldcup2026 pic.twitter.com/iWK3czwOIr
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा बीमारी से उबर कर दोबारा मैदान पर लौट रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वो खास तैयारी कर रहे हैं.

Colombo, Sri Lanka: Indian batter Abhishek Sharma was seen practising at the R. Premadasa Stadium in Colombo ahead of the match against Pakistan on February 15 https://t.co/JhwfjTdWl4 pic.twitter.com/2XYa7Q7KHu
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अभ्यास सत्र के दौरान उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी करते हुए नजर आए. जहां पर उन्होंने तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी की. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Suryamumar yadav bowling in nets 🔥Functional based training bowling like usman tariq to Tilak verma Abhishek sharma and Rinku Singh.Detailing at its best. pic.twitter.com/1P2ovCvQ1d
भारत और पाकिस्तान मैच में यूज होने वाली पिच की पहली तस्वीर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मैच वाली पिच पर भी भारत-पाक की टीमें खेलने वाली हैं.

🚨 USED PITCH FOR INDIA Vs PAKISTAN MATCH 🚨- The India vs Pakistan match will be played on the same pitch on which the Australia vs Zimbabwe match was played. (TOI). pic.twitter.com/BPeq7XNcTs
भारत और पाकिस्तान मैच के प्रेशर की बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘प्रेशर हमेशा रहता है. इंडिया-पाकिस्तान के साथ तो यह एक मौके जैसा होता है. हम चाहे कितना भी कहें कि ‘यह कोई दूसरा गेम है’, लेकिन प्रेशर में रहना इंसान की आदत है क्योंकि यह कोई दूसरा गेम नहीं है. हम उनके साथ अक्सर खेलते भी नहीं हैं. इसलिए प्रेशर हमेशा रहता है.’
पाकिस्तानी टीम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पाकिस्तान हाल के दिनों में अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वे कुछ समय से श्रीलंका में हैं, इसलिए श्रीलंका में खेलने से उन्हें फायदा होगा.’

यहां पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 
अजीबोगरीब एक्शन वाले उस्मान तारिक को लेकर बोलते हुए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, बल्कि उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं. हम भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले बॉलर्स के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है. हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और प्रैक्टिस करेंगे.’
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की वापसी तय हैं.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा मुकाबले खेले. इस बारे में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं, तो हम अभिषेक शर्मा को खिलाएंगे.’
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा, ’24 घंटे इंतजार करो. अच्छा खाओ, अच्छी नींद लो, कल देखेंगे.’
कोलंबो में स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. ऐसे में टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह देनी होगी. जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी की जा सकी.
पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता किरण मोरे ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर बड़ा बयान देते हुए पीटीआई से कहा, ‘भारतीय टीम में बहुत टैलेंट है और वह पाकिस्तान के खिलाफ निश्चित रूप से जीतेगी.’
पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसका जवाब खुद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने दिया है. उन्होंने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट
मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि कोलंबो की पिच पर स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ मुकाबलों में भी इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तान को बहुत ज्यादा परेशान किया था. अब महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उन्होंने लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.’
हैंडशेक विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं.’

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान, सूर्या पर होगी निगाहें
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मेरे ख्‍याल से हमने आखिरी एशिया कप में जिस तरह खेला. हमने एकतरफा मैच नहीं होने दिया. हमने अंत तक लड़ाई लड़ी. हमने अंत तक एकतरफा मैच नहीं खेला और उम्‍मीद है कि इस बार हम बेहतरीन मैच खेलेंगे.’
पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग 11: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उस्मान खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक.
कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान ने कई सारे टी20 मैच खेले हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां ज्यादा बेहतर है. भारत ने यहां 15 मैच खेले हैं और 11 जीते हैं.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो में भारतीय टीम का तीन घंटे का प्रैक्टिस सेशन होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन के बाद आज शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे.
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ गया है. 14 फरवरी 2026 आज शाम को 5:30 बजे टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिलेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इसका हिस्सा बन सकते हैं.
अभिषेक शर्मा अगर नहीं खेले, तो संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं. टीम इंडिया को एक अधिक स्पिनर के साथ कोलंबो की पिच पर उतरना चाहिए. वो कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह मौका दे सकते हैं.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: पाकिस्तान के खिलाफ अगर अभिषेक नहीं खेले, तो ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! महामुकाबले में किसे मिलेगा मौका?
बाबर आजम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 5 मैच खेले हैं और 105 रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 26 का रहा है. आजम ने उतना प्रभावित नहीं किया है. देखना होगा कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो क्या कमाल करते हैं.
हरभजन सिंह ने IND vs PAK मैच की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि टीम इंडिया आसानी से जीत जाएगी. उन्होंने कहा, ‘भारत मैच जीतेगी. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है. वो बढ़िया स्पिनर हैं. हमें उन्हें सेफ तरीके से खेलना होगा. भारतीय टीम सक्षम है. हमारी टीम बहुत अच्छी है. उम्मीद है कि वो अब तक जैसा खेले हैं, वैसा ही खेलेंगे. उनपर कोई दबाव नहीं होगा और वो जीत का झंडा लहराएंगे.’
बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर उत्साह दिखाया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस मैच पर नजरें रखती है. उन्होंने भारत के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने शांत रहने और मैच पर फोकस करने पर ध्यान देने की बात कही.
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. इसी का एक वीडियो सामने आया था. भारतीय टीम के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ का बढ़िया तरह से स्वागत हुआ था.
अभिषेक शर्मा की तबीयत ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई हुई है. अपडेट सामने आ रही है कि 14 फरवरी की शाम में अभिषेक के खेलने, या नहीं खेलने को लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में मैच का आयोजन होगा. फैंस इस मुकाबले को शाम 7 बजे से लाइव देख सकते हैं. शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News