By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब खेल सुपर-8 का शुरू हो चुका है. भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं. सुपर-8 में ये इन दोनों टीमों का पहला मैच है. मजे की बात ये है कि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज पर अजेय रही थीं. ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जो भी हारेगा, वो टूर्नामेंट में उसकी पहली हार होगी.
सुपर-8 के पहले मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए हैं. वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. अक्षर पटेल टीम से बाहर रहेंगे. भारतीय टीम अपनी पिछले मैच वाली टीम के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उतर रही है.
भारत और साउथ अफ्रीका T20 में 36वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 35 मुकाबलों में भारत ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि साउथ अफ्रीका को 13 बार जीत मिली है. वहीं 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.
T20 वर्ल्ड कप की पिच पर भारत और साउथ अफ्रीका 7 बार आमने-सामने हुए हैं. भारत का पलड़ा 5-2 से साउथ अफ्रीका पर भारी है. T20 वर्ल्ड कप में अब इन दोनों टीमों के बीच ये 8वीं टक्कर होगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
सुपर-8 के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. भारत को ये हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली. साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा था, जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत पर हार का खतरा मंडराता दिख रहा है. भारत के 8 विकेट गिर चुके हैं, जिसमें से 3 विकेट केशव महाराज ने एक ही ओवर में लिए हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम हार की ओर बढ़ती दिख रही है. भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं. हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह को केशव महाराज ने अपने एक ही ओवर में शिकार बनाया.
साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर भारत को 5वां झटका दिया. ये पांचों विकेट 51 रन पर गिरे. सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुए.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 4 विकेट सिर्फ 43 रन पर गिर गए. इनमें से 3 विकेट उसके पावरप्ले में गिरे.
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पावरप्ले में ही झटके पर झटका लगता दिखा है. सिर्फ 4.3 ओवर में 26 रन पर ही उसके 3 विकेट गिर गए, जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के विकेट शामिल रहे. अभिषेक इस मैच में 15 रन बनाकर आउट हुए.
तिलक वर्मा, मार्को यानसन का शिकार बने. वो यानसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. तिलक वर्मा ने डग आउट लौटने से पहले एक रिव्यू भी खराब किया.
साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है. मगर उसका पीछा करते हुए भारत को पहला झटका लगा है. ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.
हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में 20 रन दिए. आखिरी दो गेंदों पर स्टब्स ने 2 छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका ने 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. मिलर ने 63, ब्रेविस ने 45 और स्टब्स ने नाबाद 44 रन बनाए.
जसप्रीत बुमराह ने बॉश को कॉट एंड बोल्ड किया. कमाल की गेंदबाजी. 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट लिया.
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में कमाल गेंदबाजी करते हुए मार्को यानसन को आउट किया. 6 गेंद में 2 रन बनाए.
16वां ओवर- आखिरकार वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिल ही गया. डेविड मिलर को आउट किया. 35 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट. स्टब्स ने छक्का लगाया था लेकिन इसके बावजूद इस खिलाड़ी ने वापसी की.
वॉशिंगटन सुंदर का बेहतरीन ओवर. सिर्फ 6 रन दिए. ऐसा लग रहा है कि इस खिलाड़ी की डेविड मिलर से कुछ अनबन चल रही है. दोनों के बीच कुछ देर से बातचीत चल रही है और अब बात अंपायर तक पहुंच गई है.
डेविड मिलर ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. सिर्फ 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई. इस खिलाड़ी ने आज अपने ही अंदाज में बैटिंग की है.
12वां ओवर- वरुण चक्रवर्ती की खराब गेंदबाजी जारी. 12 रन खर्च किए. एक ही ओवर में तीन वाइड फेंकी. एक चौका लगाया डेविड मिलर ने, एक और कमाल ओवर है ये साउथ अफ्रीका के लिए.
10वां ओवर- पंड्या को नो बॉल करना पड़ा भारी. आखिरी गेंद नो बॉल फेंकी और मिलर ने लंबा छक्का मारा. ओवर में कुल 11 रन आए.
वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 17 रन गए. डेविड मिलर ने एक छक्का लगाया और डेवाल्ड ब्रेविस ने एक चौका और एक छक्का जड़ा. कमाल बैटिंग करते हुए ये दोनों साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी.
7वां ओवर- वॉशिंगटन सुंदर पहले ही ओवर में पिट गए हैं. पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने चौका लगाया वहीं आखिरी गेंद पर मिलर ने चौका जड़ा. पहले ओवर में गए 11 रन.
पावरप्ले भारत के नाम रहा. साउथ अफ्रीका के 41 रन पर 3 विकेट गंवाए. डेविड मिलर ने अर्शदीप सिंह के ओवर में दो चौके लगाकर साउथ अफ्रीका को कुछ हद तक उम्मीदें दी हैं.
चौथा ओवर- जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर किया मैजिक. रिकल्टन को पवेलियन की राह दिखाई. कमाल गेंदबाजी. स्लोअर गेंद पर फंसाया, शिवम दुबे ने लपका कैच.
तीसरा ओवर- साउथ अफ्रीका को एक और झटका. कप्तान एडेन मारक्रम महज 4 रन बनाकर आउट. अर्शदीप सिंह की गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच थमाया. हालांकि अर्शदीप सिंह की आखिरी गेंद पर रिकल्टन ने लंबा छक्का मारा. साउथ अफ्रीका को ब्रेविस और रिकल्टन से अच्छी पारी की उम्मीद होगी
अहमदाबाद में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को पहली सफलता दिलाई है. उन्होंने डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया. डिकॉक ने 6 रन बनाए.
भारत के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. एडन मारक्रम और क्विंटन डिकॉक बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारतः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
साउथ अफ्रीका- एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रायन रिकल्टन, डिवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने भी टॉस हारने के बाद कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी चाहते थे.
साउथ अफ्रीका ने 4 बदलाव किए हैं. वहीं भारतीय टीम में अक्षर पटेल को जगह नहीं मिली है. भारत जिस टीम के साथ पिछले मैच में खेली थी. वहीं टीम सुपर-8 के पहले मैच में भी खेलती दिखेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी स्टेडियम पहुंच चुकी है. दोनों टीमें मैच से पहले अपनी तैयारियों को फाइनल टच दे रही है.
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका 8वीं बार आमने सामने होंगे. इसे पहले खेले 7 मुकाबलों में 5-2 से पलड़ा टीम इंडिया का भारी है.
Published On – Feb 22,2026 5:35 PM IST