By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बारिश के चलते एक बार फिर मैदान पर कवर्स आ गए हैं, यानी मैच फिर से शुरू होने के लिए फैंस को और इंतजार करने होगा.
मैदान से अच्छी खबर आ रही है. मौसम साफ हो गया है और जल्द ही मुकाबले की शुरुआत फिर से होने जा रही है. टीम इंडिया अपना स्कोर 43 रन से आगे बढ़ाएगी.
भारत-श्रीलंका मैच बारिश के चलते रोक दिया गया है. टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं.
टीम इंडिया ने 9 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं. प्रतीका रावल 17 रन और हरलीन देओल 14 रन बनाकर खेल रही हैं.
महिला वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भारत को पहला झटका लगा है. स्मृति मंधाना 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गई.
भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने पारी की शुरुआत की है. दोनों बल्लेबाजों ने पहले ओवर में कुल 4 रन जोड़े. ये रन प्रतीका के बल्ले से आए, जो कि उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर बाउंड्री जड़कर बटोरे . हालांकि, पहले ओवर में बस यही 4 रन बने.
भारत की टीम में अमनजोत कौर की वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग 11 इस प्रकार है.
स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के ओपनिंग मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता है और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा है. मतलब श्रीलंका की टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
भारत ने ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बेस्ट प्रदर्शन साल 2005 और 2017 में किया था. इन दोनों मौकों पर वो वर्ल्ड कप की रनर-अप रही थी.
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप का भारत में आयोजन 12 साल बाद हो रहा है. आखिरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में साल 2013 में हुआ था.
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका की ये छठी टक्कर होगी. इससे पहले खेले 5 मुकाबलों में 3 भारत ने जीते हैं, जबकि 1 बार श्रीलंका की टीम जीती है. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. यानी, इस मैच का टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होता दिखेगा.
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के इंतजार की घड़िया अब खत्म हो गई है. भारत और श्रीलंका की टीमों के गुवाहाटी के मैदान पर उतरते ही महिला वर्ल्ड कप की रणभेरी बज उठेगी.
India Women vs Sri Lanka Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates in Hindi: महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इस ICC टूर्नामेंट के दो मेजबान टीमों- भारत और श्रीलंका- के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है. उसने भारत को पहले बल्लेबाजी पर उतारा है. महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं तो वहीं श्रीलंका की कप्तानी की बागडोर चामीरा अट्टापट्टू के हाथ में हैं. दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में एक हैं.
श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच के साथ गुवाहाटी का ACA स्टेडियम 55वां ऐसा वेन्यू बन जाएगा, जहां भारत की महिला क्रिकेट टीम वनडे खेलेगी. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें ये उनके बीच होने वाला 36वां घमासान होगा. इससे पहले खेले 35 वनडे में भारत ने 31 जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम केवल 3 मुकाबले जीत सकी है. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.
अपने होम ग्राउंड पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11वीं बार श्रीलंका का सामना करती दिखेगी. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ घर में खेले 10 मुकाबलों में उसने 9 जीते हैं और सिर्फ 1 ही गंवाए हैं.
Published On – Sep 30,2025 1:03 PM IST