Indian Railway News: वंदे भारत से लेकर राजधानी तक पर कोहरे का असर, आगरा कैंट पर दो दर्जन ट्रेनें रहीं लेट – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
आगरा में घने कोहरे के कारण गुरुवार को दृश्यता शून्य हो गई, जिससे ट्रेन और हवाई यात्रा प्रभावित हुई। भोपाल वंदे भारत और मुंबई राजधानी सहित दो दर्जन से …और पढ़ें
Indian Railway News: कोहरे में ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।
जासं, आगरा। कोहरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को आगरा मंडल के आसपास दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अधिक कोहरे के कारण भोपाल वंदे भारत, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस सहित दो दर्जन ट्रेनें लेट रहीं। सबसे अधिक देरी से सचखंड एक्सप्रेस पांच घंटे से पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के चलते रेलवे ने दर्जनभर ट्रेनों के समय में बदलाव किया है और कई ट्रेनों को रद भी किया गया है। गुरुवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह से 277 ट्रेनें गुजरतीं। तीनों स्टेशनों से 55 हजार यात्रियों ने सफर किया। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी रही।
महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस पांच घंटे, जबलपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मुंबई राजधानी दो घंटे, खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस 44 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे शामिल रहीं। संरक्षा को मद्देनजर ट्रेनों का संचालन सेमी आटोमेटिक प्रणाली से किया गया। इसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के मध्य एक ही ट्रेन चलती है।

कोहरे के कारण गुरुवार को खेरिया एयरपोर्ट से चार में तीन फ्लाइट देरी से रवाना हुई। बेंगलुरु फ्लाइट तीन मिनट की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। यह फ्लाइट 26 मिनट की देरी से रवाना हुई। मुंबई फ्लाइट 18 मिनट की देरी से यहां पहुंची और 25 मिनट की देरी से रवाना हुई। हैदराबाद फ्लाइट आठ मिनट की देरी से रवाना हो सकी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News