IPL 2026: खत्म हुआ इन 5 दिग्गज विदेशी प्लेयर्स का आईपीएल करियर? ऑक्शन में इस बार नहीं लगेगी बोली – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आईपीएल 2026 के ऑक्शन का माहौल सेट हो चुका है. 16 दिसंबर को कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. इस बार ऑक्शन में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनके लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है. हालांकि, पांच विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका धांसू प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में देखने को नहीं मिलेगा.
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल डेविड वॉर्नर इस बार लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. वॉर्नर ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपना नाम नहीं भेजा है. पिछली बार वॉर्नर के नाम पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी.
केन विलियमसन भी आईपीएल 2026 में अपने बल्ले की चमक बिखेरते हुए दिखाई नहीं देंगे. विलियमसन ने ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा है. आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में विलियमसन के नाम में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से धांसू प्रदर्शन करने वाले फाफ डु प्लेसिस का नाम भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल नहीं है. फाफ ने इस साल के लिए आईपीएल से दूरी बनाई है और वह पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे.
लास्ट दो सीजन लगातार फ्लॉप होने के बाद पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को इस बार रिलीज करने का फैसला लिया. इसके बाद मैक्सवेल ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी सीजन से दूर रहने का ऐलान कर दिया. यानी मैक्सवेल इस साल अपने बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे.
फाफ डु प्लेसिस की तरह ही मोईन अली ने भी आईपीएल 2026 से दूरी बनाने का फैसला किया है. मोईन ने इस बार आईपीएल के ऊपर पीएसएल को तरजीह देने का फैसला किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News