Feedback
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया. हालांकि, सीएसके की टीम एक समय पर इस मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए हुई थी. लेकिन 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे मुकाबले में हार मिली. लेकिन सरफराज खान की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा. सरफराज खान की बैटिंग देख खुद विराट कोहली भी अपने को रोक नहीं सके. और उन्होंने सरफराज की तारीफ की.
सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए. उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा. हालांकि बाद में वह जितेश शर्मा की शानदार स्टंपिंग का शिकार हो गए.
लेकिन आउट होने के बाद जैसे ही सरफराज पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तभी विराट कोहली ने उन्हें रोककर उनकी पारी की सराहना की. कोहली ने सीटी बजाई और ताली बजाकर सरफराज के शानदार अर्धशतक की तारीफ की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
पवेलियन लौटते समय कोहली ने सरफराज को सीटी बजाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजाई। कोहली का यह प्यारा सा भाव था। ❤️🙌🏻 pic.twitter.com/N7v5AVPvRz
चिन्नास्वामी में आरसीबी का दबदबा
मैच की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर बनाया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूट चुकी CSK के लिए गुड न्यूज, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इस मैच से करेंगे वापसी
टीम के लिए टिम डेविड ने नाबाद 70 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 46 और रजत पाटीदार ने नाबाद 48 रन का योगदान दिया. जवाब में आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी सीएसके की टीम एक बार फिर लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही.
A brilliant counter-attack comes to an end! 👏
Krunal Pandya strikes first ball as Sarfaraz Khan departs for 50 (25)!
Updates ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK pic.twitter.com/t9MG5awekU
आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए और उनकी अगुवाई में आरसीबी ने सीएसके को 19.4 ओवर में 207 रन पर समेट दिया. इस तरह आरसीबी ने 43 रन से मुकाबला जीत लिया. इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया, जबकि सीएसके सबसे नीचे बनी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू