अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस की टीम गेंदबाजी कर रही है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं.
टॉस के समय राशिद खान ने बताया कि शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल रहे हैं. राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे. गिल की जगह कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. कुशाग्र झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां आसानी से बड़े स्कोर बनते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाज विकेट निकाल सकते हैं, लेकिन रन बनाना भी आसान रहता है. आईपीएल के पिछले सीजन में यहां पहली पारी में औसत स्कोर 215 रन था. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि ओस का प्रभाव नहीं रहेगा. पहले खेलने के बाद बड़ा स्कोर बना दिया जाए तो यहां डिफेंड करना आसान रहता है.
गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड में कौन आगे?
गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड में शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है. गुजरात ने अब तक राजस्थान को 6 बार हराया है, वहीं राजस्थान की टीम गुजरात से सिर्फ दो बार ही जीत सकी है.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर
इम्पैक्ट प्लेयर- ब्रिजेश शर्मा
14.4 ओवर में 161 रनों पर गुजरात टाइटंस का सातवां विकेट गिर गया है. शाहरुख खान चार गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वह रन आउट हुए. मैच अब पूरी तरह से राजस्थान के हाथ में है.
15वें ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ने के बाद राहुल तेवतिया आउट हो गए. उन्होंने छह गेंद में 12 रन बनाए. रवि बिश्नोई ने राहुल तेवतिया को आउट किया.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.