—विज्ञापन—
IPL 2026: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. सामने आई जानकारी के अनुसार उनके एंकल में चोट थी तो वहीं फीवर भी था. इसी के चलते वो बल्लेबाजी करने के बाद फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वो लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अगले मैच में खेलने उतरेंगे या नहीं. इसको लेकर तस्वीर थोड़ी साफ होती नजर आ रही है.
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स में बल्लेबाजी की है, जो कि आरसीबी के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है. मुंबई के खिलाफ मैच में वो फिट नहीं होने के चलते फील्डिंग करने नहीं उतर पाए थे.
विराट कोहली प्रैक्टिस में बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे. उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और शानदार टच में नजर आए. ऐसे में अगले मैच में उनका खेलना पक्का नजर आ रहा है.
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था लेकिन उनकी पारी काफी धीमी नजर आई थी. उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे.
पिछले मैच को छोड़ दें तो अभी तक आईपीएल 2026 में विराट का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.73 का रहा है तो वहीं औसत 59.67 का है. इस दौरान वो 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.
आरसीबी की टीम इस साल टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरी है. टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. टीम का अगला मैच 15 अप्रैल लखनऊ के खिलाफ होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in