आईपीएल 2026 के तीसरे लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. यह मुकाबला 30 मार्च, सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने की खबर है.
धोनी को लेकर सीएसके ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह इंजरी के चलते करीब 2 हफ्तों तक नहीं खले सकेंगे. इसके बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि धोनी शुरुआती करीब 6 मैचों से बाहर रहेंगे.
वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी को लेकर आई रिपोर्ट में बताया गया कि वह टीम के लिए शुरुआती 2-3 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए बड़ा सिरदर्द होगी. इन खिलाड़ियों के बगैर टीम की प्लेइंग 11 काफी कमजोर दिख सकती है. धोनी का अनुभव, जबकि ब्रेविस की ताबड़तोड़ बैटिंग टीम के लिए कारगर साबित हो सकती थी.
राजस्थान और चेन्नई दोनों ही टीमें बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगी. पहले राजस्थान में खेलने वाले संजू सैमसन ट्रेड के जरिए चेन्नई का हिस्सा बन चुके हैं. संजू की जगह राजस्थान में रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई है, जो पहले चेन्नई का हिस्सा थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के लिए यह बदलाव कैसे साबित होते हैं.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.
राजस्थान रॉयल्स की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतर चुकी है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग पर उतरे हैं. चेन्नई के लिए पहले ओवर की जिम्मेदारी मैट हेनरी ने संभाली है. राजस्थान को जीत के लिए 2 ओवर में 128 रन बनाने हैं.
आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के सभी बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए, जिसमें संजू सैमसन, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे कई स्टार शामिल रहे. टीम के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 43 रन बनाए. बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में 8 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. वहीं राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.