Iran, US-Israel War News Live Updates in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से निकलने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका दो या तीन सप्ताह में ईरान युद्ध को खत्म कर सकता है लेकिन इसके पहले वह सुनिश्चित करेगी कि ईरान की रीजिम न्यूक्लियर हथियार बनाने की स्थिति में न रहे। ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि शांति समझौते के लिए ईरान गिड़गिड़ा रहा है। इसके पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान युद्ध को खत्म करना चाहता है लेकिन इस बात की गारंटी मिलनी चाहिए कि उस पर दोबारा से हमला न हो।
Iran, US-Israel War News Live Updates: ट्रंप का दावा- परमाणु हथियार विकसित करने में ईरान ‘असमर्थ’; तेहरान में उठ रहा धुएं का गुबार
-नाटो से निकल सकता है अमेरिका
-…तो हम युद्ध समाप्त करने को तैयार-इजराइल
-यूएई में गिरते मलबे से व्यक्ति की मौत
-होर्मुज फिर खुलेगा, लेकिन ट्रंप के लिए नहीं- ईरान
-कतर के तट के पास टैंकर पर हमला
-इजराइल ने ईरान में फैक्टरी पर हमला किया
-UAE ने ईरानियों के प्रवेश, पारगमन पर रोक लगाई
-ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ: नेतन्याहू