Birds fly as smoke rises following an explosion, after Israel and the U.S. launched strikes on Iran, amid the U.S.-Israel conflict with Iran, in Tehran, Iran, March 2, 2026. Majid Asgaripour/WANA (West Asia News Agency) via REUTERS ATTENTION EDITORS – THIS PICTURE WAS PROVIDED BY A THIRD PARTY
Iran US War LIVE: ईरान और अमेरिका युद्ध के कमजोर होने के आसार नहीं हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4 से 5 हफ्ते तक संघर्ष चलने की बात कह रहे हैं। साथ ही अमेरिका का कहना है कि अब तक सबसे बड़ा हमला नहीं किया गया है। इधर, ईरान भी झुकने के मूड में नहीं है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।
ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को नष्ट करने के लिए यह अब तक का सबसे अच्छा और निर्णायक अवसर है और कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खाड़ी में थल सेना भी भेजेंगे।
ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा निरंतर की जा रही बमबारी के कारण वैश्विक स्तर पर उड़ान संचालन में अव्यवस्था सोमवार को बढ़ गई। ईरान ने भी पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए, जिसके चलते हवाई अड्डे बंद कर दिए गए और कई जगहों पर यात्री फंस गए।
Iran-US War LIVE Updates: यूएई से सीमित निकासी उड़ानें शुरू
Iran-US War LIVE Updates: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण फंसे हवाई यात्रियों को निकालने के लिए सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात से कुछ गिनी-चुनी उड़ानों का संचालन किया गया, हालांकि इस क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में वाणिज्यिक उड़ानें अब भी बंद हैं। उड़ानों की स्थिति की जानकारी देने वाली ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, सोमवार को तीन घंटे के दौरान अबू धाबी से इस्लामाबाद, पेरिस, एम्स्टर्डम, मुंबई, मॉस्को और लंदन जैसे शहरों के लिए एतिहाद एयरवेज की कम से कम 16 उड़ानें रवाना हुईं। हालांकि, विमानन कंपनी की वेबसाइट पर दिखाया गया कि उसकी सभी नियमित वाणिज्यिक उड़ानें बुधवार दोपहर तक निलंबित रहेंगी।
Iran-US War LIVE Updates: अमेरिका ने पाकिस्तान में सभी वीजा अपॉइंटमेंट्स कैंसिल की
Iran-US War LIVE Updates: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने देश की ‘मौजूदा सुरक्षा स्थिति’ का हवाला देते हुए वीजा के सभी अपॉइंटमेंट रद्द करने का ऐलान किया है। दूतावास के मुताबिक, यह आदेश इस्लामाबाद स्थित मुख्य दूतावास के साथ-साथ लाहौर और कराची के वाणिज्य दूतावासों पर भी लागू होगा। दूतावास ने साफ किया है कि वीजा रद्द करने का यह फैसला शुक्रवार, 6 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
Iran-US War LIVE Updates: पाकिस्तानी प्रदर्शकारियों पर अमेरिकी सेना ने चलाई गोलियां
Iran-US War LIVE Updates: रॉयटर्स के अनुसार, दो अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पिछले वीकेंड कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों पर यूएस मरीन्स ने गोलियां चलाईं। किसी राजनयिक केंद्र पर बल प्रयोग की यह दुर्लभ घटना है। ईरान के नेता की हत्या के विरोध में पूरे पाकिस्तान में फैले गुस्से के बीच, इस गोलीबारी से देश में तनाव और ज्यादा भड़क सकता है।
Iran-US War LIVE Updates: नेतन्याहू का दावा- यूरोप पर भी हमला कर सकता है ईरान
Iran-US War LIVE Updates: इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इजरायली सेना की कार्रवाई का उद्देश्य केवल इजरायल की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा करना है। बेत शेमेश पर रविवार को हुए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वहां का दौरा करते समय नेतन्याहू ने कहा, “यह ऑपरेशन ‘रोरिंग लॉयन’ का तीसरा दिन है। इजरायली सेना और इजराइल सरकार ने हमारे मित्र अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर इजरायल के अस्तित्व को होने वाले खतरे और अमेरिका तथा पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नष्ट करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।”
नेतन्याहू ने इस दौरान कहा कि ईरान की धमकियां इजरायल और अमेरिका तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यूरोप और अन्य क्षेत्रों तक भी फैल गई हैं।
Iran-US War LIVE Updates: यह एक अंतहीन युद्ध नहीं होगा: बेंजामिन नेतन्याहू
Iran-US War LIVE Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा है कि ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले एक अंतहीन युद्ध में नहीं बदलेगा। फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए, नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि इजरायल और अमेरिका को यह हमले इसीलिए करने पड़े क्योंकि क्योंकि ईरान नए परमाणु ठिकाने विकसित कर था था और उन पर कुछ महीनों में हमला करना नामुमकिन होता। नेतन्याहू ने कहा, “यह कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं है। यह एक तेज और निर्णायक कार्रवाई होगी।”
Iran-US War LIVE Updates: रूस से आयात बढ़ा सकता है भारत
Iran-US War LIVE Updates: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के साथ आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 504 रुपए उछलकर 6,596 रुपए प्रति बैरल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं, फारस की खाड़ी के संकरे प्रवेश मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों पर हमले से आपूर्ति को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई। ऐसे में भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहा है।
Iran-US War LIVE Updates: खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है ईरान
Iran-US War LIVE Updates: अमेरिका- इजरायल और ईरान में तीसरे दिन जंग का सिलसिला जारी रहा। संघर्ष के दौरान सोमवार को कुवैत में अमेरिकी सेना के तीन लड़ाकू विमान गिर गए। ईरान ने इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत और कतर में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरान समर्थित मिलिशिया ने भी इजरायल और अरब देशों के कई क्षेत्रों में मिसाइलें दागीं। हमले में कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास को क्षति हुई है। ओमान में विस्फोटक से लदे मानवरहित नाव से एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। इसमें एक भारतीय मरीनर की मौत हो गई।
Iran-US War LIVE Updates: स्पेन का बड़ा फैसला
Iran-US War LIVE Updates: स्पेन ने कहा है कि ईरान पर हमलों के लिए अमेरिका को संयुक्त अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई। रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा कि दक्षिणी स्पेन में रोटा और मोरोन अड्डों से किसी भी प्रकार की सहायता बिल्कुल नहीं दी गई। स्पेन अमेरिका के साथ इन अड्डों को साझा करता है, लेकिन इनकी कमान स्पेन के हाथों में है।
Iran US War Live: US ने अपने नागरिकों को 15 देशों से निकल जाने का आदेश
Iran US War Live: बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को अपने नागरिकों से मध्य पूर्व के एक दर्जन से अधिक देशों को तुरंत छोड़ने को कहा है। विदेश विभाग की सहायक मंत्री (कांसुलर अफेयर्स) मोरा नामदार ने एक बयान में कहा है कि सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए अमेरिकी नागरिक उपलब्ध विकल्पों के जरिए जल्द से जल्द इन देशों से निकल जाएं। यह एडवाइजरी बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजराइल, वेस्ट बैंक और गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन पर लागू है।
Iran US War Live: सऊदी पर बरसा ईरान का कहर
सऊदी पर बरसा ईरान का कहर, धुआं-धुआं कर दिया अमेरिकी दूतावास; ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक, पढ़ें
Iran US War LIVE: खाड़ी क्षेत्र में हवाई यातायात बंद, अव्यवस्था बढ़ी
Iran US War LIVE: विभिन्न देश शनिवार को संघर्ष के शुरू होने के बाद अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पर्यटक, व्यापारिक यात्री और धार्मिक तीर्थयात्री होटल, हवाई अड्डों और क्रूज जहाजों पर फंसे हुए हैं। अभी यह पता नहीं है कि हवाई अड्डे कब खुलेंगे या पश्चिम एशिया से उड़ानें कब शुरू होंगी। दुबई, अबू धाबी और दोहा के हवाई अड्डे ईरानी हमलों के कारण बंद हैं। दुबई में एमिरेट्स एयरलाइन ने कहा कि वह सोमवार शाम को “सीमित संख्या में उड़ानें” फिर से शुरू करेगी। इससे पहले उसने कहा था कि मंगलवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे तक उड़ानें निलंबित रहेंगी।
Iran US War LIVE: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Iran US War LIVE: अमेरिका और ईरान युद्ध अपने चरम पर है। अब खबर है कि ईरान ने अहम जल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज या होर्मुज जल डमरू मध्य बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, चेतावनी भी जारी की गई है कि अगर कोई जहाज यहां से गुजरा तो आग लगा दी जाएगी। खास बात है कि यह मार्ग भारत के लिए भी काफी अहम है और इसके बंद होने का असर पड़ सकता है। इधर, अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play