Israel-Iran War Live: दुबई के बुर्ज खलीफा पर ईरान ने दागी मिसाइल? दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास हुआ धमाका – Jagran

Israel vs Iran War Live: इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है।
इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया।

तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।
दो दिन में ईरान संघर्ष को खत्म कर सकता हूं ट्रंप

ट्रंप ने मार-ए-लागो से एक्सियोस को बताया कि ईरान संघर्ष को वह दो दिन में खत्म कर सकते हैं या लंबा खींच सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि परमाणु कार्यक्रम जारी रखने पर ईरान को भारी कीमत चुकानी होगी। जिनेवा वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने कहा कि ईरानी समझौता नहीं करना चाहते।
पहले ही खाली करा लिया गया था बुर्ज खलीफा
ईरान की जवाबी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए पहले ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया था। UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से एशियाई नागरिक की मौत हो गई।
दुबई के आइलैंड पाम जुमेराह इलाके में धमाका सुनाई दिया है। दुबई मीडिया ऑफिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि 4 लोग घायल हुए हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तुरंत तैनात किया गया।
इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले के पलटवार के तौर पर ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है। स्थिति यहां तक पहुंच कि एक खतरनाक शाहेद ड्रोन दुबई के बीचों-बीच गिरा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास धमाका हुआ और फिर धुआं उठता देखा गया।
भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने के लिए कहा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता जताई है। एक ऑफिशियल बयान में भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने तनाव को और बढ़ने से रोकने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
MEA ने इस बात पर जोर दिया कि तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, साथ ही यह भी कहा कि सभी देशों की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान किया जाना चाहिए।
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में भारी तनाव है। इस दौरान मिडिल ईस्ट में रहने वाले करीब 80 लाख भारतीय प्रभावित होंगे।WhatsApp Image 2026-02-28 at 9.06.24 PM
क्या खामेनेई जिंदा हैं?
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री ने NBC न्यूज को बताया कि ‘जहां तक मुझे पता है, देश के सुप्रीम लीडर और प्रेसिडेंट जिंदा हैं।
ईरान के रक्षा मंत्री की मौत का दावा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री, गार्ड्स कमांडर इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़े दो सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने बताया कि माना जा रहा है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपूर इजरायली हमलों में मारे गए हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा
मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रोक दी हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
ईरान में 24 की मौत
ईरान के एक गवर्नर ने कहा कि दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट और सरकारी मीडिया के मुताबिक, लड़कियों के प्राइमरी स्कूल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
ईरान का जवाबी हमला
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजरायली और US बेस पर हमला किया है, और उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है।
कतर एयरवेज ने रोकी अपनी फ्लाइट्स
कतर एयरवेज की फ्लाइट्स कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं, क्योंकि कतर का एयरस्पेस बंद है। कतर एयरवेज ग्रुप ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा आने-जाने वाली उसकी फ्लाइट्स कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं।
एयरलाइन प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए सरकारी स्टेकहोल्डर्स और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और एयरस्पेस के फिर से खुलने पर ऑपरेशन फिर से शुरू कर देगी। जब नॉर्मल ऑपरेशन फिर से शुरू होंगे, तो हमें अपने फ्लाइट शेड्यूल में देरी होने की उम्मीद है।
UAE ने एयरस्पेस किया बंद
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने UAE के एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने का एलान किया है। यह एक खास एहतियाती कदम है, जिसका मकसद तेजी से बदल रहे इलाके के सुरक्षा हालात के बीच फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना और UAE के इलाके की सुरक्षा करना है।
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “घर के अंदर सुरक्षित जगह पर रहें, सभी तरह की यात्रा से बचें और लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।”
अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद इजरायली अधिकारी ने कहा कि हमने अपने हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को निशाना बनाया, लेकिन हमलों के नतीजे साफ नहीं हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में ईरान से दागी गई कई मिसाइल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। अबू धाबी में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एअर इंडिया से एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने मीडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। एअर इडिंया ने एक्स पर लिखा, ‘मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं>
US और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ग्लोबल एयरलाइंस ने शनिवार को मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स रोक दीं। ईरान ने मिसाइलों की बौछार से जवाबी कार्रवाई की।
ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है। ईरान ने अबू धाबी, UAE, मनामा, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन पर हमला किया है। बहरीन का कहना है कि US नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया।
हशीद प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि बगदाद के दक्षिण में इराकी हशीद शाबी PMF हेडक्वार्टर पर हवाई हमलों में एक की मौत हो गई है, जबिक तीन लोग घायल हैं।
ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों का पलटवार करते हुए कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों पर हमला किया है। ईरान इन देशों में हमले कर अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है।
अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी राजधानी तेहरान पर इजरायल-अमेरिका ने जिन जगहों को टारगेट किया, उसमें- इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, ईरान का एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन और परचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
इजरायल-अमेरिका द्वारा किए गए तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी जंग का ऐलान कर दिया है। ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन के हेड इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमने आपको (इजरायल और अमेरिका) चेतावनी दी थी लेकिन आपने उसे नहीं माना। अब आप एक ऐसे रास्ते पर चल पड़े हैं, जिसका अंत अब आपके कंट्रोल में नहीं है।’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News