Israel-US Iran War Live: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से बड़ी अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेज – ABP News

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग (US-Israel-Iran War) का आज 15वां दिन है. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei) ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया.
अपने बयान में मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट (Middle East Tensions) में मौजूद अपने सैन्य अड्डों को बंद कर दे. अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप का दावा- खामेनेई जिंदा हैं
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर बयान दिया. ट्रंप ने कहा कि खामेनेई अभी जिंदा हैं. हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि वह शायद गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं, लेकिन किसी न किसी रूप में जीवित हैं.
रूस के तेल की खरीद पर अमेरिका की विशेष छूट
अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस फैसले का मकसद ईरान युद्ध के कारण अस्थिर हुए वैश्विक बाजार को संभालना है.
ईरान की कड़ी चेतावनी
ईरान ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे या बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों को आग के हवाले कर देगा. ईरानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवाबी कार्रवाई में उन सभी तेल और गैस प्रणालियों को निशाना बनाया जाएगा जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फायदा मिलता है.
ईरान शासन की ओर से यूएस-इजरायल के साथ छिड़े युद्ध को लेकर बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया, ‘इस क्रूर थोपे गए युद्ध के 15 दिनों के बाद, परिवहन, संचार आदि की समस्याओं के बावजूद, सरकार में हमारे सहयोगियों के सहयोग से, जनता को सेवाएं प्रदान करने में कोई गंभीर बाधा नहीं आई है. ईरान के सम्मानित लोगों, आपके समर्थन से हम इन परिस्थितियों से पार पा लेंगे और जो कुछ भी नष्ट हुआ है, उसे पहले से भी बेहतर तरीके से पुनर्निर्मित करेंगे.’ 

Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News