Jamui News: 7 साल से लापता बेटे के लिए दर-दर भटक रही मां, जमुई एसपी ऑफिस में फूट-फूट कर रोने लगी इंदु देवी;… – Zee News

Jamui News: जमुई की इंदु देवी 7 साल से अपने लापता बेटे के लिए दर-दर भटक रही है. उनका 22 साल का बेटा निवास मंडल मजदूरी के लिए गुजरात गया है, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा और न ही उसका कोई सुराग मिल पाया है.
Trending Photos
Jamui News: सात वर्षों से गायब पुत्र की तालाश में मां दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है. आंखों में आंसू, चेहरे पर थकान और टूटती उम्मीद के साथ एसपी से मिलने के बाद समाहरणालय में इंदु देवी फूट-फूट कर रोने लगी. ये पूरा मामला जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत असरहूआ गांव का है. पिछले 7 साल से इंदु देवी अपने लापता बेटे की तलाश में थाना, पुलिस और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उनके बेटे अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही कोई सुराग मिल पाया है. ऐसे में अब उनका सब्र का बांध भी टूटने लगा है. इंदू देवी पुलिस अधीक्षक से मिलकर बाहर निकलीं तो उनका दर्द छलक पड़ा. उन्होंने रोते हुए कहा कि साहब ने कह दिया अब कुछ नहीं हो सकता, अगर मेरा बेटा नहीं मिला या उसका पता नहीं चला तो मैं यहीं जान दे दूंगी. आखिर किस लिए है ये शासन-प्रशासन, जब एक मां को न्याय ही नहीं मिल पा रहा.

रोजगार दिलाने के बहाने लेकर गए थे गुजरात
इंदू देवी बताती हैं कि उनके 22 वर्षीय बेटे निवास मंडल को गांव के ही कुछ लोग सात साल पहले रोजगार दिलाने के बहाने गुजरात लेकर गए थे. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए बेटा कमाने के लिए चला गया. लेकिन उसके बाद से न कभी फोन आया, न कोई खबर मिली.इंदु देवी रोते हुए बताती है की सात साल बीतने के बाद भी न उसका कोई सुराग मिला, न आवाज सुनी. हम हर जगह खोजे, थाना गए, आवेदन दिए, अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला.

मामले को लेकर जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि वर्ष 2018 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि युवक अपने साथियों के साथ काम करने गुजरात गया था. लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया. पुलिस ने जांच किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. सात साल से अधिक समय बीत जाने पर ऐसे मामलों को बंद करने का प्रावधान है, फिर भी हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद बना मौत का कारण: गेहूं कटनी के दौरान चली गोली, किसान की गई जानबेगूसराय मे
7 साल से घर नहीं लौटा निवास मंडल
वहीं, इंदू देवी का आरोप है कि उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले गांव के ही दुर्गेश मंडल पहले गुजरात मजदूरी करने के लिए ले गए. इंदु देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे को विदेश में बेच दिया है. मेरा बेटा शादीशुदा है, जब वह 7 साल से घर नहीं लौटा तो एक महीने के अंदर ही उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई और वह दूसरी शादी कर ली.
इंदु देवी बताती है कि पति मजदूरी करते हैं. एक तरफ कानून का प्रावधान है तो दूसरी तरफ एक मां का टूटता विश्वास. ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या सात साल बाद किसी लापता इंसान की तलाश खत्म हो जाती है या फिर एक मां की उम्मीदें. अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए कोई नई पहल करता है या फिर यह मामला फाइलों में बंद होकर रह जाएगा.
रिपोर्ट: अभिषेक निरला
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News