Jeffrey Epstein Files: 'गुनाहों के आइलैंड' से जुड़ा इस अमेरिकन एक्टर का नाम, फाइल्स ने खोला हॉलीवुड का घिनौना राज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Woody Allen Epstein Connection: Jeffrey Epstein Files की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इसमें यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप जैसे कई अन्य अमीर बिजनेसमैन और जानेमाने लोग शामिल हैं. इन्हीं फाइल्स में इस हॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर का भी नाम सामने आया है. आइए जानते हैं हॉलीवुड की सच्चाई.
जब से Jeffrey Epstein Files के राज बाहर दुनिया के सामने आए हैं, बड़े बड़े नेता और अमीर आदमियों के घिनौने चेहरे सामने आ रहे हैं. इन फाइल्स में शामिल व्यक्तियों ने छोटी लड़कियों के साथ गलत काम किए और उन्हें ट्रैफिकिंग किया, जिसकी वजह से आज पूरी दुनिया इन पर थू थू कर रही है. (Credit- Printerest)
सोशल मीडिया पर हर जगह फोटोज और वीडियोज नजर आ रही हैं, जिनमें इन लिस्ट में शामिल लोग प्राइवेट आइलैंड में जाकर छोटी छोटी बच्चियों के साथ गलत व्यवहार करते हुए नजर आए. अब ईमेल, फोटो और दूसरे सबूत हैं. इन फाइल्स में हॉलीवुड के मशहूर नाम सामने आए हैं. इनमें से एक बड़ा नाम है वुडी एलन का. (Credit- Printerest)
वुडी एलन एक बहुत प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर, एक्टर और लेखक हैं. उन्होंने कई मजेदार और गहरी फिल्में बनाई हैं, जैसे 'एनी हॉल'. बता दें इनका नाम सिर्फ Jeffrey Epstein से नहीं जुड़ा बल्कि इनकी पर्सनल लाइफ में कई ऐसे विवाद हुए, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए. (Credit- Printerest)
इनकी पत्नी सून-यी प्रेविन उनकी ही पूर्व साथी की बेटी हैं. इस बात से कई लोग नाराज हुए, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की. Jeffrey Epstein की फाइल्स में ईमेल और फोटो दिखे, जिसमें यह साफ दिखा कि वुडी एलन और उनकी पत्नी सून-यी एपस्टीन के बहुत करीबी दोस्त थे. (Credit- Printerest)
वे एपस्टीन के न्यूयॉर्क घर पर कई बार डिनर पर जाते थे. एक फोटो में वुडी एलन एपस्टीन के साथ बैठे दिख रहे हैं. एपस्टीन ने 2015 में वुडी एलन और सून-यी को व्हाइट हाउस घुमाने में मदद की थी. उन्होंने पुराने व्हाइट हाउस वाले दोस्त से बात की और टूर करवाया था. (Credit- Printerest)
एक और ईमेल में एपस्टीन ने वुडी एलन की बेटी को कॉलेज में एडमिशन दिलाने में मदद की. उन्होंने Bard College के प्रेसिडेंट से बात की और उनकी बेटी को जगह मिल गई थी. एपस्टीन और वुडी एलन साथ में म्यूजियम घूमने भी गए, जैसे पेरिस में Musée d'Orsay को खास तौर पर खुलवाया गया था. (Credit- Printerest)
वुडी एलन ने एक इंटरव्यू में कहा कि एपस्टीन बहुत अच्छा और दिलचस्प आदमी था. वे कहते हैं कि एपस्टीन के घर पर बड़े-बड़े लोग जैसे प्रोफेसर और साइंटिस्ट आते थे. लेकिन एपस्टीन के अपराधों के बारे में वुडी ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. फाइल्स में दोनों के बीच कई ईमेल हैं, जहां वे फिल्मों और जिंदगी की बात करते हैं. लेकिन बच्चियों के शोषण से जुड़ी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. (Credit- Printerest)
एप्सटीन से वुडी एलन की घनिष्टता कई सवाल उठाते हैं. हॉलीवुड के यह एक्टर और फिल्ममेकर Jeffrey Epstein Files का अहम हिस्सा हैं. इससे उन पर कई सवाल उठते हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई बात नहीं कर रहा. (Credit- Printerest)
Woody allen अपनी रॉम-कॉम फिल्मों के लिए काफी फेमस हैं. उनकी फिल्में जैसे A Rainy Day In New York, Irrational Man, Magic In the Moonlight काफी फेमस हैं. बता दें कि वुडी एलन पर कोई जुर्म नहीं लगा है, लेकिन उनकी दोस्ती से सवाल उठते हैं. हॉलीवुड में पावर और पैसों के चलते ऐसे राज छिपे रहते हैं. ये फाइल्स लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं कि बड़े लोग कितने गलत रिश्तों में पड़ सकते हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News