Jehanabad News: धोखेबाज निकला प्रेमी, 5 साल तक किया यौन शोषण, अब गर्भवती प्रेमिका को दे रहा जान से मारने की… – Zee News

जहानाबाद के देवरिया मोहल्ले की एक युवती ने रेलवे कर्मी अविनाश व्रजराज पर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अब गर्भवती होने पर मारपीट कर मुकर गया है. वह वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
Trending Photos
बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय संवेदनाओं और भरोसे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने एक रेलवे कर्मचारी पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों तक उसका यौन शोषण किया और अब जब वह गर्भवती हो गई है तो आरोपी न केवल शादी से मुकर गया है, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस दुखद प्रेम प्रसंग की शुरुआत जहानाबाद कोर्ट एरिया में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी. यहीं पर पीड़िता की मुलाकात अरवल जिले के सरमा गांव निवासी अविनाश व्रजराज से हुई. अविनाश वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत है. शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. पीड़िता का आरोप है कि अविनाश ने उसे शादी के हसीन सपने दिखाए और इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह पिछले पांच साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स को वह अपना हमसफर मान रही है, वह उसकी जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रच रहा है.

पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती तो अविनाश अपने बड़े भाई की शादी का बहाना बनाकर बात को टाल देता था. लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब युवती गर्भवती हो गई. जैसे ही उसने अविनाश को अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया और शादी करने की जिद की, आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया. युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया और पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की. युवती का कहना है कि आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है. हद तो तब हो गई जब अविनाश ने उसे डराने के लिए वीडियो कॉल किया और मोबाइल स्क्रीन पर हथियार दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Motihari: 5 मौतों के बाद एक्शन में प्रशासन, SIT ने सुलझाई स्पिरिट सप्लाई की गुत्थी
इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात पुलिस प्रशासन की सुस्ती रही है. पीड़िता ने बताया कि उसने 12 मार्च को ही नगर थाने में आरोपी अविनाश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर दर्ज करा दी थी. लेकिन विडंबना देखिए कि करीब 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर, मामले में कोई ठोस कदम तक नहीं उठाया. पुलिस की इसी टालमटोल नीति से परेशान होकर पीड़िता आज न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची. एसपी कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद अब महकमे में हलचल तेज हुई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का अब दावा है कि जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
जहानाबाद से मुकेश कुमार की रिपोर्ट
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News