Jio यूजर्स की मौज! बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, सस्ते में मिल रहा 336 दिन का प्लान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
 
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान चाहते हैं, तो जियो का यह प्लान आपके लिए बड़ी राहत बन सकता है. कम कीमत में लगभग पूरे साल की वैलिडिटी के साथ यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती.
रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास 51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किफायती प्लान्स ऑफर करती रहती है. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान शामिल किए हैं जिनमें लंबी वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं में से एक प्लान ऐसा है जो यूजर्स को लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त कर देता है.
महंगे रिचार्ज से राहत देने के लिए जियो ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलता है. जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा हुआ है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से सही प्लान चुन सकें.
जियो के इस प्लान की कीमत 1748 रुपये है, जो 2000 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी देने वाला एक शानदार ऑप्शन है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते.
इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है, यानी करीब 11 महीने तक आप बिना किसी टेंशन के मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिससे आपकी बेसिक कम्युनिकेशन जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. इसमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है, इसलिए डेटा यूजर्स के लिए यह सही विकल्प नहीं होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News