By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Kartik Aaryan Film: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. जिसमें से वो अभी ‘नागजिला’ पर काम कर रहे हैं. जिसे इस साल अगस्त में रिलीज किया जाना है. वहीं, अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा का शूट काफी वक्त पहले ही पूरा हो गया है. जिसमें कार्तिक के अपोजिट श्रीलाला काम कर रही हैं. इसी बीच जानकारी मिली कि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ वाले डायरेक्टर से हाथ मिला लिया है. साथ ही टी-सीरीज वाले फिल्म में बड़ा दांव खेल रहे हैं. यह कार्तिक और टी-सीरीज का एक और बड़ा कोलैबोरेशन है, जिनके साथ एक्टर का ट्रैक रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा है.
दरअसल कार्तिक आर्यन और टी-सीरीज ने पांच फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें से चार फिल्में सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. अब एक बार फिर वो साथ आने के लिए तैयार हैं. नई जानकारी के मुताबिक, टी-सीरीज वाले कार्तिक की ‘कैप्टन इंडिया’ के लिए साथ आए हैं.
कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से काफी उम्मीदें की जा रही हैं. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, ‘कैप्टन इंडिया’ की रेकी पूरी हो गई है. 2026 के दूसरे क्वार्टर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी.दरअसल इसकी शूटिंग इंडिया और मोरक्को में होने की उम्मीद है. बताते चलें कि फिल्म को हरमन बावेजा ने लिखा और प्रोड्यूस किया है. अब, टी-सीरीज भी प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म के साथ जुड़ गई है. इसकी कहानी के हिसाब से एक्टर की कास्टिंग उन्हें एकदम सही लगी. साथ ही शिमित अमीन भी लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Tumbbad 2: सोहम शाह की तुम्बाड 2 में क्या करेंगे गॉडजिला-हैरी पॉटर आर्टिस्ट? खौफनाक प्लानिंग सुन हिल जाएंगे!
दरअसल शिमित अमीन 17 साल बाद वापसी कर रहे हैं. अबतक जो 3 फिल्में बनाई हैं, उनकी सबके बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने 2004 की ‘छप्पन’ से डेब्यू किया था. साथ ही शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ को खूब प्यार मिला. (2007) जबकि, रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ बनाई थी. हालांकि, कैप्टन इंडिया 2021 में लॉन्च हुई थी, उस समय हंसल मेहता को डायरेक्टर के तौर पर साइन किया गया था. पर फिर बदलाव हो गया.