—विज्ञापन—
केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने एक लिव-इन कपल को अपने 2 नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 23 साल की एक अविवाहित महिला ने 2 नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के साथ-साथ 25 साल के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया, जो दोनों बेटों का पिता था। पुलिस की जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों नवजात शिशुओं की हत्या अलग-अलग मामले हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, महिला का पहला बच्चा नवंबर 2021 में हुआ था, लेकिन उसने नवजात का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर शव को घर के पास दफन कर दिया था। फिर 8 महीने बाद गड्ढा खोदकर कुछ हड्डियां युवक को सौंप दीं। महिला को फिर दूसरा बच्चा 2024 अगस्त में हुआ था। उसकी भी हत्या कर दी गई थी। उसे भी उसी तरह मारा गया, लेकिन अलग जगह उसे दबाया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने रात को थाने में पुलिस को आकर थैला पकड़ाकर बोला इसमें बच्चे के कंकाल हैं। आरोपी ने बताया कि इसकी प्रेमिका ने यह सारा काम किया है। आरोपी युवक ने आगे खुलासा किया कि महिला से उसके संबंध तनावपूर्ण थे। युवक को शक था कि महिला का किसी ओर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। युवक ने भी बताया कि इस डर था कि वो उसे छोड़ने की योजना बना रही है। इसी डर के कारण उसने बदला लेने के लिए कंकाल के अवशेष लेकर थाने चला आया था।
त्रिशूर ग्रामीण एसपी बी कृष्ण कुमार के मुताबिक, युवक ने पुलिस को बैग देते हुए बताया कि ये बच्चों की हड्डियां हैं और उसने यह भी दावा किया कि अनुष्ठान के लिए हड्डियां रखी गई थीं। युवक शराब के नशे में था। वो कुछ नहीं सोच पा रहा था कि ये सब उसके साथ क्या हो रहा है। इसलिए उसने ये सारा काम किया। पुलिस ने बताया कि एक नहीं दो बच्चों की हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोड़ा सोशल मीडिया के जरिए फ्रेंड बना था, तब दोनों की उम्र 20 साल और अनीशा 18 साल की थी। उन्होंने शादी का प्लान भी बनाया था, लेकिन किसी वजह से योजना सफल नहीं हो पाई। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला की फैमिली को सारी बात पता है और उसके गर्भवती होने के साथ ही डिलीवरी की जानकारी थी।
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में कहर बनकर बरसी बारिश, 3 की मौत, स्कूलों को बंद करने का ऐलान
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in