KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता और पंजाब का मैच, जानें कैसे हुआ विजेता का फैसला – ABP News

आईपीएल 2026 के 12वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स टीमें मैदान पर होंगी. दोनों के बीच भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होगी. इस मैच के जरिए कोलकाता को सीजन की पहली जीत की तलाश होगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी. 
दोनों टीमें 2-2 मैच खेले चुकी हैं. कोलकाता को दो मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है. पंजाब ने दोनों मैचों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की है. पंजाब पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. केकेआर की टीम नौवें नंबर पर है.
बात करें कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबलों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, तो दोनों के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में केकेआर ने बढ़त हासिल करते हुए 21 मैचों में जीत हासिल की है. पंजाब ने 13 मैच जीते हैं. दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा. लेकिन मौजूदा सीजन में पंजाब मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. 
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद. 
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा. 
बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स का मुकाबला रद्द हो गया. ईडन गार्डन्स में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में 3.4 ओवर ही हो पाए थे कि बारिश ने दस्तक दी. कोलकाता की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन पर पहुंच गई थी. इसके बाद लगातार बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया. 5 ओवर के मैच का कट-ऑफ टाइम 11:14 बजे तक था. इससे पहले बारिश रुक गई थी, लेकिन इतनी जल्दी मैदान मुकाबले के लिए तैयार करना संभव नहीं था. अंतत: मैच को गीले मैदान के कारण रद्द कर दिया गया. दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गया.
ईडन गार्डन्स में बाउंड्री लाइन के करीब काफी पानी नजर आ रहा है. ग्राउंड्समैन जल्द से जल्द मैदान को तैयार करने की कोशिश में लगे हुए हैं. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News