Lakhisarai News: बेखौफ अपराधियों का तांडव! रेल कर्मी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत – Zee News

Lakhisarai Murder Case: मृतक की पहचान संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई है. संतोष पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर तैनात थे. घटना के बाद से घोघी गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है.
Trending Photos
Lakhisarai Crime News: लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक रेल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई है. संतोष पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर तैनात थे. वे हाल ही में छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव घोघी आए हुए थे.

बताया जा रहा है कि देर शाम जब संतोष अपने गांव के पास स्थित बहियार में अपने खेत पर गए थे, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया. अपराधियों ने सीधे संतोष के सीने में गोली दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.

मरने से पहले परिजनों को किया फोन

Add Zee News as a Preferred Source

गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद संतोष ने हिम्मत नहीं हारी और मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को सूचना दी. उन्होंने फोन पर बचाने की गुहार लगाई, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बहियार पहुंचे. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
परिजनों और पुलिस की मदद से घायल संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद से घोघी गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.
रिपोर्ट- राज किशोर मधुकर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News