देश-दुनिया और बिजनेस जगत की तमाम जरूरी खबरें
01 Jan 2026, 8:55 PM (IST)
रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत के निर्माण क्षेत्र में 8 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है, जो वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित 6–8 प्रतिशत से बेहतर रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही सड़क निर्माण से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन शहरी बुनियादी ढांचा, सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को अच्छी वृद्धि मिलेगी.
आईसीआरए ने निर्माण क्षेत्र के लिए आउटलुक ‘स्थिर’ रखा है और बताया है कि विविध क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. हालांकि, केवल सड़क या जल जीवन मिशन पर निर्भर कंपनियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में सेक्टर की जीवीए वृद्धि 6.5–7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि मुनाफा 10.3–10.8 प्रतिशत के बीच स्थिर रह सकता है, जिसका कारण कच्चे माल की स्थिर कीमतें और बेहतर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट है.
01 Jan 2026, 6:47 PM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत विंजो प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 192 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है. जांच में सामने आया कि ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो कथित तौर पर यूजर्स को बिना जानकारी दिए बॉट्स, एआई और सॉफ्टवेयर के जरिए गेम खेलने के लिए मजबूर कर रहा था और इसी के जरिए अवैध कमाई की जा रही थी.
ईडी के अनुसार, कंपनी ने ‘रेक कमीशन’ के रूप में सैकड़ों करोड़ रुपये कमाए और कुल मिलाकर करीब 802 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई की गई. जांच में यह भी सामने आया कि इस पैसे का एक हिस्सा विदेशी निवेश के नाम पर अमेरिका और सिंगापुर भेजा गया, जिसमें करीब 54 मिलियन डॉलर एक शेल कंपनी के जरिए ट्रांसफर किए गए. ईडी का कहना है कि विंजो की गतिविधियां पूरी तरह से धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हुई थीं.
01 Jan 2026, 6:46 PM (IST)
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कार मालिकों को बड़ी राहत देते हुए 1 फरवरी 2026 से नए FASTag के लिए 'नो योर व्हीकल' (KYV) प्रक्रिया को बंद करने का फैसला किया है. अब हाईवे यूजर्स को फास्टैग एक्टिवेशन के बाद होने वाली भागदौड़ और परेशानी से मुक्ति मिलेगी. एनएचआई ने अब सारा जिम्मा बैंकों पर डाल दिया है, जिन्हें फास्टैग एक्टिवेट करने से पहले 'वाहन' (VAHAN) डेटाबेस से गाड़ी की जानकारी वेरिफाई करनी होगी. पुराने ग्राहकों के लिए भी अब KYV तभी जरूरी होगा जब उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज होगी.
01 Jan 2026, 4:51 PM (IST)
नए साल 2026 की शुरुआत जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) के लिए ऐतिहासिक रही है. 31 दिसंबर की शाम हड़ताल की धमकियों और बाधाओं के बावजूद, इन दोनों प्लेटफॉर्म्स ने अब तक के सबसे ज्यादा 75 लाख से अधिक ऑर्डर्स डिलीवर करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि 4.5 लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 63 लाख से अधिक ग्राहकों तक खुशियां पहुंचाई गईं. गोयल ने गिग इकोनॉमी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह भारत में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा इंजन बनकर उभर रहा है.
01 Jan 2026, 4:50 PM (IST)
सरकार ने सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी से एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. इसके तहत सिगरेट की कीमतों में करीब 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. नई व्यवस्था के अनुसार सिगरेट पर टैक्स उसकी लंबाई और कैटेगरी के आधार पर तय होगा, जिसकी दरें ₹2,700 से ₹11,000 प्रति 1,000 सिगरेट तक रखी गई हैं. वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
इसके अलावा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े अन्य उत्पादों पर भी हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस लगाया जाएगा. यह सेस उत्पाद बनाने वाली मशीन की उत्पादन क्षमता के आधार पर तय होगा. खास बात यह है कि यह अतिरिक्त टैक्स जीएसटी के ऊपर लगेगा. सरकार का कहना है कि भारत में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स अभी भी कई देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोपीय देशों की तुलना में कम है, इसलिए यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य और राजस्व दोनों के लिहाज से जरूरी माना जा रहा है.
01 Jan 2026, 3:53 PM (IST)
—————————————————-
01 Jan 2026, 3:51 PM (IST)
December GST Collections: दिसंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपए रहा और सालाना आधार पर इसमें 6.1% का ग्रोथ दर्ज किया गया. दिसंबर 2024 में सरकारी खजाने में जीएसटी कलेक्शन के तौर पर 1.64 लाख करोड़ रुपए आए थे. FY26 में अब तक यानी अप्रैल-दिसंबर के बीज जीएसटी कलेक्शन 16.5 लाख करोड़ रुपए है जो एक साल पहले समान अवधि में 15.2 लाख करोड़ रुपए था. यह 8.6% का उछाल है. बता दें कि FY25 में टोटल जीएसटी कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए था और FY24 के मुकाबले यह 9.4% ज्यादा था.
01 Jan 2026, 2:23 PM (IST)
सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का बोझ बढ़ाते हुए सिगरेट को 20 से 30 प्रतिशत तक महंगा करने का फैसला किया है. इसके तहत 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लागू होगी. नई व्यवस्था के तहत सिगरेट पर जीएसटी के साथ-साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी, जिसके बाद सिगरेट की कीमतें उसकी लंबाई और कैटेगरी के हिसाब से प्रति 1000 स्टिक करीब 2700 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक की रेंज में आ सकती हैं. इस फैसले को लेकर वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
इसके अलावा सरकार ने पान मसाला पर भी 1 फरवरी से हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस लगाने का ऐलान किया है. यह ड्यूटी और सेस प्रोडक्ट बनाने वाली मशीन की उत्पादन क्षमता के आधार पर तय किया जाएगा और यह जीएसटी के अलावा अलग से लागू होगा. सरकार ने इस टैक्स बढ़ोतरी से जुड़ा बिल पहले ही शीतकालीन सत्र में पारित कर दिया था. हालांकि, सरकार का मानना है कि इसके बावजूद भारत में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स अभी भी ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूरोपीय देशों के मुकाबले काफी कम है, इसलिए पब्लिक हेल्थ के नजरिए से यह कदम जरूरी माना जा रहा है.
01 Jan 2026, 1:58 PM (IST)
01 Jan 2026, 1:57 PM (IST)
01 Jan 2026, 1:40 PM (IST)
Royal Enfield ने दिसंबर 2025 में कुल 1,03,574 मोटरसाइकिलों की मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30% की ग्रोथ हासिल की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 79,466 मोटरसाइकिलें बिकी थीं. दिसंबर महीने में Royal Enfield ने 10,397 मोटरसाइकिलों का एक्सपोर्ट भी किया है.
01 Jan 2026, 1:06 PM (IST)
01 Jan 2026, 12:52 PM (IST)
BSE के 40 साल पूरे होने के मौके पर एक्सचेंज के MD और CEO सुंदररामन राममूर्ति ने अनिल सिंघवी से बातचीत में बाजार और अर्थव्यवस्था को लेकर अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भारतीय शेयर बाजार ने जिस मजबूती के साथ वापसी की, उसका सबसे बड़ा उदाहरण सेंसेक्स का 50,000 के स्तर को छूना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सरकार के रिफॉर्म्स से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है, जिससे बाजार की बुनियाद भी मजबूत हुई. सरकार के सुधारों का असर यह रहा कि अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर संरचनात्मक बदलाव देखने को मिले.
राममूर्ति ने बताया कि BSE ने बीते वर्षों में बाजार से जुड़ी कमियों को दूर करने पर खास फोकस किया. तकनीक के जरिए ऑर्डर प्रोसेसिंग को तेज और ज्यादा कुशल बनाया गया, जिससे समग्र एफिशिएंसी में सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि “सेवक बनकर काम करने” की सोच के साथ एक्सचेंज ने अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर किया है. बाजार की जरूरतों के मुताबिक नियम बनाने, BSE को ज्यादा वाइब्रेंट बनाने और निवेशकों की मांग के हिसाब से नए इंडेक्स लॉन्च करने पर लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने यह भी साफ किया कि नए निवेशकों के लिए SME सेगमेंट फिलहाल सही विकल्प नहीं है, जबकि म्यूचुअल फंड्स को प्रमोट करना एक्सचेंज की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. राममूर्ति के मुताबिक, सेंसेक्स आज भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति का सटीक प्रतिबिंब बन चुका है.
01 Jan 2026, 11:11 AM (IST)
किआ इंडिया की ओर से दिसंबर सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया गया है. कंपनी ने दिसंबर 2025 में 18,659 यूनिट्स की सेल्स की है. जबकि दिसंबर 2024 में कंपनी ने 8957 यूनिट्स की सेल्स की थी. कंपनी की सालाना ग्रोथ 105 फीसदी की रही है. वहीं कंपनी ने पूरे साल 280,286 यूनिट्स की सेल्स की है.
01 Jan 2026, 10:55 AM (IST)
BSNL ने 1 जनवरी 2026 से देशभर में VoWiFi (Wi-Fi Calling) सेवा शुरू की. एक ही मोबाइल नंबर से Wi-Fi के ज़रिये कॉल और SMS की सुविधा मिलेगी. कम या बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों- घर, ऑफिस और बेसमेंट- में बेहतर कनेक्टिविटी रहेगी. Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क के बीच seamless स्विचिंग होगी. इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं, किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.
01 Jan 2026, 10:54 AM (IST)
आइशर मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल यूनिट VECV ने दिसंबर महीने में मजबूत बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है. दिसंबर में VECV की कुल बिक्री 10,384 यूनिट रही, जो बाजार के करीब 9,800 यूनिट के अनुमान से बेहतर है. सालाना आधार पर VECV की कुल बिक्री में 24.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मांग के बेहतर रुझान को दर्शाता है.
घरेलू बाजार में भी VECV का प्रदर्शन मजबूत रहा और दिसंबर में कुल घरेलू बिक्री साल-दर-साल 26.3 फीसदी बढ़कर 9,527 यूनिट तक पहुंच गई. वहीं, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार बढ़त दर्ज की और दिसंबर में कुल निर्यात 32.7 फीसदी की तेजी के साथ 650 यूनिट रहा.
01 Jan 2026, 10:53 AM (IST)
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर महीने में कुल 86,090 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 25 फीसदी की मजबूत बढ़त है, हालांकि यह बाजार के करीब 87,500 यूनिट के अनुमान से थोड़ी कम रही. ट्रैक्टर सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा और दिसंबर में कुल ट्रैक्टर बिक्री 31,859 यूनिट रही, जो अनुमानित 26,500 यूनिट से काफी ज्यादा है. घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में भी जबरदस्त मजबूती दिखी और यह सालाना आधार पर 37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30,210 यूनिट तक पहुंच गई.
ऑटोमोबाइल सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री भी मजबूत रही. दिसंबर में घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 50,946 यूनिट रही, जबकि घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री में 34 फीसदी की तेज बढ़त दर्ज की गई और यह 24,786 यूनिट तक पहुंच गई. घरेलू थ्री-व्हीलर (3W) बिक्री भी 31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7,538 यूनिट रही. हालांकि, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर दबाव दिखा और दिसंबर में निर्यात सालाना आधार पर 9 फीसदी घटकर 2,820 यूनिट रह गया.
01 Jan 2026, 10:52 AM (IST)
एस्कॉर्ट्स ने दिसंबर महीने में ट्रैक्टर बिक्री के मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन दर्ज किया है. दिसंबर में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 7,577 यूनिट रही, जो बाजार के करीब 6,200 यूनिट के अनुमान से काफी बेहतर है. सालाना आधार पर कुल ट्रैक्टर बिक्री में 38.5 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. घरेलू बाजार में भी कंपनी की पकड़ मजबूत रही और दिसंबर में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 6,828 यूनिट रही, जो साल-दर-साल आधार पर 36 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाती है.
एक्सपोर्ट के मोर्चे पर भी एस्कॉर्ट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. दिसंबर में कंपनी का ट्रैक्टर निर्यात 64 फीसदी की उछाल के साथ 749 यूनिट तक पहुंच गया. अगर पूरे तीसरी तिमाही (Q3) की बात करें तो इस दौरान एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री 13.5 फीसदी बढ़कर 36,955 यूनिट रही
01 Jan 2026, 10:52 AM (IST)
तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने नए साल की शुरुआत के साथ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा. इसके साथ ही OMCs ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बड़ी राहत दी है. ATF के दामों में करीब 7,353.75 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती की गई है और नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे एयरलाइंस की लागत पर कुछ दबाव कम होने की उम्मीद है.
वहीं गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दिल्ली-NCR में PNG के दाम करीब 0.70 रुपये प्रति यूनिट घटाए गए हैं. इसके अलावा सभी सर्विस एरिया में CNG की कीमतों में भी करीब 3 रुपये तक की कटौती की गई है. आज से ‘One Nation One Tariff’ सिस्टम भी लागू हो गया है, जिसके तहत देशभर में गैस टैरिफ को अधिक समान और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
01 Jan 2026, 10:38 AM (IST)
शेयर बाजार में आज सुबह अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी. हालांकि कल की धुआंधार तेजी के बाद आज बाजार थोड़े शांत नजर आ रहे हैं. सुबह 10:40 के आसपास सेंसेक्स 125 अंक ऊपर 85,362 के आसपास ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 36 अंक ऊपर 26,165 पर चल रहा था. बैंक निफ्टी में 150 अंकोंं से ज्यादा की तेजी थी और ये 59,700 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. आज फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में कमजोरी थी.