—विज्ञापन—
Lauriya Election Result 2025: बिहार की लौरिया विधानसभा सीट से चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं और BJP के विनय बिहारी ने हैट्रिक लगा ली है. वे तीसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. बता दें कि बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई, जो सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने गए थे. साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी. 9 बजे से रुझान आने लगे थे.
शुरुआत से ही विनय बिहारी बढ़त बनाए हुए थे और 24 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद वे चुनाव जीते गए. उन्हें 96510 वोट मिले और उन्होंने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के रणकौशल प्रताप सिंह को हराया, जिन्हें 69544 वोट मिले. दोनों की जीत का अंतर 26966 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के सुनील कुमार सिंह रहे, जिन्हें 15722 वोट मिले.
यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…https://hindi.news24online.com/state/bihar/bihar-chunav-result-2025-live-updates-vote-counting-bihar-vidhan-sabha-election-natije-bjp-rjd-congress-vip-ljp-cpmil-eci-latest-news/1388281/
लौरिया विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. पश्चिम चंपारण जिले की इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के विनय बिहारी और VIP के रण कौशल प्रताप के बीच था. बता दें कि लौरिया सीट पर अब BJP 4 चुनाव जीत चुकी है, हालांकि एक बार निर्दलीय विधायक बना था, लेकिन बाद में वह भी BJP में शामिल हो गया था.
वहीं 3 चुनाव में RJD को करारी शिकस्त मिली और एक चुनाव में मुकेश सहनी के विकासशील इंसान पार्टी हारी. साल 2008 में परिसीमन के बाद गठित लौरिया सीट पर 2010, 2015 और 2020, 2025 में 4 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 1957 से 2000 तक यह सीट 7 चुनावी जीत के बाद कांग्रेस का गढ़ रही, लेकिन 2000 से अब तक BJP 3 और JDU 2 चुनाव जीत चुकी है.
बता दें कि लौरिया विधानसभा सीट से BJP ने 3 बार के विधायक विनय बिहारी पर ही चौथी पर भरोसा जताया और उन्हें चुनावी रण में उतारा. वहीं इस बार यह सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के खाते में आई है और पार्टी ने रण कौशल प्रताप सिंह को टिकट दिया है. लौरिया सीट से जनसुराज पार्टी के सुनील कुमार और बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद हारून भी चुनाव लड़ रहे हैं.
2008 में परिसीमन के बाद लौरिया विधानसभा सीट से साल 2010 का विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विनय बिहारी ने जीता था. उन्होंने 10881 वोटों से RJD के शंभू तिवारी को हराया था. विधायक बनने के बाद विनय बिहारी BJP में शामिल हो गए थे. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में ही विनय बिहार ने 17573 वोटों से RJD के ही शंभू तिवारी को हराया था. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी विनय बिहार ने 29004 वोटों से RJD के शंभू तिवारी को हराया था.
बिहार की लौरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विनय बिहारी चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 96510 वोट मिले और उन्होंने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के रणकौशल प्रताप सिंह को हराया, जिन्हें 69544 वोट मिले. दोनों की जीत का अंतर 26966 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के सुनील कुमार सिंह रहे, जिन्हें 15722 वोट मिले.
बिहार की लौरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के विनय बिहारी जीत की ओर बढ़ रहे हैं, वे 25382 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के रणकौशल प्रताप सिंह दूसरे और जनसुराज पार्टी के सुनील कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं.
बिहार की लौरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विजय बिहारी ने 22594 वोटों की बढ़त बनाई हुई है, वहीं मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के रणकौशल प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के सुनील कुमार सिंह हैं.
लौरिया विधानसभा सीट से ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में भाजपा के विनय बिहारी आगे चल रहे हैं.
बिहार की लौरिया विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
बिहार की लौरिया विधानसभा सीट पर मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे. साढ़े 8 बजे EVM मशीनें खुलेंगी और उसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in