—विज्ञापन—
आपको भी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज या फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो ओटीटी पर नंबर वन बनी हुई है. इस फिल्म को अक्टूबर 2025 में थिएटर में रिलीज किया गया था, जिससे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था.
हालांकि, यह फिल्म थिएटर में हिट साबित हुई थी. वहीं अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी की कहानी एक गाइड के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे है, उसका टाइटल ‘द ताज स्टोरी’ है. इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें आपको विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल के पीछे छिपे रहस्यों को पता लगाने की कोशिश करता है.
‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल (Paresh Rawal) ने विष्णु दास नामक एक गाइड का रोल प्ले किया है, जो ताजमहल के इतिहास को चुनौती देता है. दरअसल, यह फिल्म पी.एन. ओक जैसे विद्वानों के सिद्धांतों पर आधारित है, जो यह दावा करता है कि ताजमहल मूल रूप से ‘तेजो महालय’ नाम का एक मंदिर था.
आपको बता दें कि द ताज स्टोरी फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, यह फिल्म 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate Play स्ट्रीम की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in