LIVE कॉन्सर्ट में सिंगर ने ऑडियन्स पर थूका-फेंकी बोतल, खोया आपा, बोला- बहन के दहेज में देना – AajTak

Feedback
सिंगर्स के साथ अक्सर लाइव स्टेज शो पर परफॉर्म करते हुए कोई न कोई घटना हो जाती है. जिसका वीडियो बाद में वायरल होने लगता है. इस बार इस कटघरे में फरीदाबाद के फेमस सिंगर अर्पित बाला फंसे हैं. अर्पित का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो ऑडियन्स पर थूकते दिखाई दे रहे हैं.
बोतल फेंकने पर भड़के अर्पित बाला 
अर्पित बाला को 2025 में उनके गाने बरगद के वायरल होने के बाद पहचान मिली. हाल ही में 28 मार्च को हैदराबाद के किंगडम क्लब एंड किचन में परफॉर्म कर रहे थे. शो में काफी फैंस मौजूद थे, लेकिन कॉन्सर्ट के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया, जब भीड़ में से किसी ने उन पर बोतल फेंक दी. इसके बाद अर्पित अपना आपा खो बैठे और गुस्से में रिएक्ट किया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अर्पित स्टेज से ही गुस्से में पूछते हैं कि बोतल किसने फेंकी. जब उन्हें उस शख्स का पता चलता है, तो वो गुस्से में उस पर थूक देते हैं और उसे डांटते हैं. इस दौरान भीड़ जोर-जोर से चीयर करती नजर आती है.
उन्होंने गुस्से में कहा- इधर देखना… क्या हुआ? गाली देते हुए पूछा- लगा डर. और बोतल वापस फेंकते हुए बोले- ये अपनी बहन की शादी में दहेज में बांट देना. इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी से उस शख्स को बाहर निकालने को कहा.
अर्पित ने साथ ही वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा- मुझे फर्क नहीं पड़ता कि तुमने कितने पैसे दिए हैं. और इसके बाद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने अर्पित के इस व्यवहार को गलत बताते हुए इसे ‘घटिया’ कहा, तो कुछ ने उनका समर्थन किया और कहा कि वो गुस्से में थे क्योंकि उन पर बोतल फेंकी गई थी.
एक यूजर ने लिखा- ये फैंस के साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं? दूसरे ने कहा- ये और इनकी ऑडियंस दोनों ही अजीब हैं, ये थूक रहा है और गालियां दे रहा है, फिर भी लोग चीयर कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, ये बहुत खराब है. वहीं एक और कमेंट में कहा गया- पूरी भीड़ पर थूकना गलत है, सिक्योरिटी से बाहर निकलवा देना चाहिए था.
अर्पित बाला अब 9 मई को मुंबई के म्यूजिक लैंड, जियो वर्ल्ड गार्डन में परफॉर्म करने वाले हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News