बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) दिल्ली पहुंच गए. कल (10 अप्रैल) दिल्ली में राज्यसभा की शपथ लेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. साथ ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही एनडीए (NDA) विधानमंडल दल की मीटिंग होगी. विधानमंडल दल की बैठक में नेता का चयन होगा. ऐसे में 15 अप्रैल को बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार के बाद अब बिहार का नया सीएम कौन होगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. अभी बीते बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को ही जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने निशांत कुमार (नीतीश के बेटे) का पोस्टर अपने आवास पर लगाया था. कहा था कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि निशांत कुमार सीएम बनें. निशांत के अंदर काबिलियत है. दूसरी ओर यह भी तय माना जा रहा है कि बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है चाहे कुछ भी हो जाए. बीजेपी चौंकाने वाले नाम को भी आगे कर सकती है.
जेडीयू के नेताओं का दिल्ली दौरा शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में जेडीयू कोटे से कौन-कौन मंत्री होंगे इस पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में मंथन कर रहा है. जेडीयू कोटे के मौजूदा मंत्री जमा खान ने कहा, “मैं नई सरकार में मंत्री बनूंगा या नहीं, ये तो आलाकमान तय करेगा. मैं अपने नेता नीतीश कुमार के लिए यहां आया हूं. हम लोग चाहते हैं नई सरकार में जेडीयू का मुख्यमंत्री हो. मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अंतिम निर्णय नीतीश कुमार को ही लेना है. नई सरकार नीतीश कुमार के दिखाए रास्ते पर ही चलेगी.”
बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि बिहार बीते 20 वर्षों से नीतीश मॉडल पर ही चला है आगे भी बिहार नीतीश कुमार के मॉडल पर ही चलेगा. तीन-चार दिन में सब चीजें साफ हो जाएंगी. निशांत कुमार भी पार्टी और राजनीति में सक्रीय हो गए हैं उनको क्या जिम्मेदारी मिलती है आगे बता दिया जाएगा. नीतीश मॉडल पर बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उसका अनुसरण करते हैं, हम उसी को लेकर चलेंगे… नीतीश कुमार की विरासत को लेकर ही हमें चलना है…”
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.