LIVE: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी… बूथ पर लंबी लाइन, BJP नेता रविंदर नेगी ने डाला वोट – AajTak

Feedback
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इस साल के शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है. उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, ड‍िचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में कराए जा रहे हैं. 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं. जबकि द्वारका बी सीट 2024 में खाली हुई थी, जब यहां की पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था.
26 महिला उम्मीदवार मैदान में
इन 51 उम्मीदवारों में से 26 महिलाएं हैं. BJP ने 8, AAP ने 6, और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. 12 खाली वार्डों में से BJP के पास पहले नौ सीटें थीं, जबकि AAP के पास चांदनी चौक, दक्षिणी पुरी और चांदनी महल की सीटें थीं. मौजूदा समय में MCD में BJP के 116 और AAP के 98 पार्षद हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड में BJP की अनीता जैन और AAP की बबीता अहलावत के बीच कड़ा मुकाबला है.
इन 12 सीटों पर मतदान जारी
दिल्ली के जिन 12 नगर निगम वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें दक्षिणपुरी, संगम विहार-ए, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी महल, द्वारका-बी, मुंडका, नारायणा और दिचाऊं कलां सीट हैं.
मेयर चुनाव पर पड़ेगा असर?
एमसीडी उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.नतीजे इस बात का संकेत देंगे कि नागरिक सेवाओं, ई-बसेस, सफाई और अन्य मुद्दों पर दिल्ली की जनता का रुझान किस ओर है. इन नतीजों का असर अगले मेयर चुनाव की सत्ता-संतुलन पर भी पड़ सकता है, जहां बीजेपी अपने शासन और सेवाओं को अपना मुख्य आधार बता रही है तो वहीं AAP का दावा है कि एमसीडी में उसके बाहर होने के बाद सेवाओं में गिरावट आई है.

यहां पढ़ें उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
MCD उपचुनाव में 5% से ज्याद वोटिंग 
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार, MCD उपचुनाव में सुबह 9.30 बजे 5.4% मतदान हुआ है.

 
आपका मतदान दिल्ली के भविष्य को संवारेगा: CM रेखा गुप्ता
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सुबह से मतदान जारी है. इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री और शालीमार बाग-बी की पूर्व पार्षद रहीं रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है.
सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘सम्मानित मतदाताओं, आज 12 वार्डों में होने वाले नगर निगम के उपचुनाव एक निर्वाचन प्रक्रिया से कहीं बढ़कर हमारी साझा आकांक्षाओं को सशक्त करने का अवसर हैं.
आपका एक-एक मत यह तय करेगा कि आपके वार्ड में प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा की वह धारा आगे बढ़े, जहां विकास केवल वादों में नहीं, अपितु जमीनी हकीकतों में दिखाई दे.
मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रतिभाग करके अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और उस उम्मीदवार एवं दल को चुनें जो आपके क्षेत्र को सुरक्षित, सक्षम और विकासोन्मुख बनाकर आपकी आकांक्षाओं को प्राथमिकता दे सके. आपका एक मत दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य को संवारकर ‘विकसित दिल्ली’ का निर्माण करेगा. पहले मतदान, फिर जलपान!’
सम्मानित मतदाताओं,

आज 12 वार्डों में होने वाले नगर निगम के उपचुनाव एक निर्वाचन प्रक्रिया से कहीं बढ़कर हमारी साझा आकांक्षाओं को सशक्त करने का अवसर हैं।

आपका एक-एक मत यह तय करेगा कि आपके वार्ड में प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा की वह धारा आगे बढ़े, जहाँ विकास केवल वादों…

हम अच्छे मार्जिन से जीतेंगे: रविंदर नेगी
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान जारी है. पोलिंग बूथ के बाहर वोट डालने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. इसी बीच पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने विनोद नगर में मतदान करने पहुंचे. समाचार एजेंसी के अनुसार, मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने विनोद नगर के विकास के लिए वोट दिया है. मुझे लगता है कि हम अच्छे अंतर से जीतेंगे… लोग विकास और काम को पसंद कर रहे हैं. हम सभी 12 सीटें जीतेंगे…’
#WATCH | Delhi MCD bypolls: After casting his vote, Ravinder Singh Negi, BJP MLA from Patparganj, says, “I have voted for the development of Vinod Nagar. I think we will win with a good margin…People are approving the development and work. We will win all 12 seats…” pic.twitter.com/2doMbd0fND
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. शालीमार बाग स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद महिला मतदाता ने कहा कि जिन लोगों को हम वोट देते हैं, उन्हें समाज को आगे बढ़ाना चाहिए. मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि वे समाज के सर्वोत्तम हित में जो भी हो, करें.
#WATCH | Delhi: Voting is underway for the by-elections to 12 Municipal Corporation of Delhi (MCD) wards; visuals from a voting centre in Shalimar Bagh

A voter says, “…Those we vote for should take society forward. I would also appeal to the people to do whatever is in the… pic.twitter.com/FWQraJqxzY
‘सर्वश्रेष्ठ को चुन सकूं’
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. शालीमार बाग स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद वोटर ने कहा, ‘मैंने अपना वोट डाला है और मैंने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि अपने देश, समाज और परिवार को सबसे सुरक्षित हाथों में सौंपना मेरा कर्तव्य है. इसलिए मतदान करके मैं सर्वश्रेष्ठ लोगों को चुन सकता हूं.’




Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News