LIVE: पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, CM हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप – AajTak

Feedback
असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा FIR दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है. 
कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है. दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे. उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है. 
रविवार को असम में एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिनकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने का आरोप लगाया. इसके तुरंत बाद, असम के मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया.
सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है. जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके ढहते जनाधार को ही उजागर करते हैं.”
खेड़ा का बनेगा ‘पेड़ा’!#CongFakeAICampaign pic.twitter.com/xDK6l6H9DS
पवन खेड़ा के आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए, सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे. इसके साथ उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि खेड़ा को उनके बयानों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘आपकी तपस्या ही नहीं फोटोशॉप में भी कमी रह गई’, पवन खेड़ा पर असम CM की पत्नी का पलटवार
पवन खेड़ा ने किस आधार पर किया था दावा?
पवन खेड़ा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दस्तावेज़ पेश किए, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि वे उन्हें विदेश में मौजूद अपने साथियों से मिले हैं. खेड़ा ने कहा कि रिनकी सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के वैध पासपोर्ट हैं.
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुबई में उनकी कुछ प्रॉपर्टीज़ हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी एक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका बजट 34.67 बिलियन USD है. होटल इंडस्ट्री में उतरने की भी उसकी योजना है.
खेड़ा ने मुख्यमंत्री के भारतीय चुनावी कानूनों के पालन पर भी सवाल उठाए और इस बात पर ज़ोर दिया कि इन संपत्तियों का ज़िक्र सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया था.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रिनकी सरमा के पास भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट है. भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है.
यह भी पढ़ें: ‘पैसों का हेरफेर हो रहा…’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने CM हिमंता की पत्नी पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेता ने हिमंत बिस्वा सरमा की गिरफ़्तारी और आगामी विधानसभा चुनावों से उनकी अयोग्यता की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अघोषित अंतरराष्ट्रीय संपत्तियां भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती हैं. अगर चुनाव नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, तो वे विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं.
पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की. इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की अपील की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News