—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 15 फरवरी दिन रविवार है और आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जिस मौके पर 300 साल बाद दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहा है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ विशाखापत्तनम के दौरे पर पर रहेंगे।
वहीं आज से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की 3 दिन की यात्रा पर हैं। दिल्ली में आज से ही 5 दिवसीय AI इम्पैक्ट समिट शुरू हो रहा है, जो 3 प्रमुख विषयों पीपुल, प्लेनेट और प्रोग्रेस पर आधारित होगा। इसके अलावा आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि भारतीय तेल कंपनियां अपने फायदे नुकसान के आधार पर तेल खरीदेंगी। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री से पूछा गया कि अगर आपको अमेरिका के द्वारा रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा जा रहा है तो फिर आपकी रणनीतिक आजादी का क्या मतलब रह जाता है। इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने अमेरिका के द्वारा बनाए गए दबाव को खारिज किया और कहा कि तेल वहीं से खरीदा जाएगा, जहां से खरीददारी करने में भारतीय तेल कंपनियों का फायदा होगा।
दिल्ली में बवाना में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
भारत 15 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 3 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री कार्यक्रमों अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) 2026, अभ्यास मिलान 2026 और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह भारत द्वारा इन प्रमुख समुद्री कार्यक्रमों की एक साथ मेजबानी करने का पहला अवसर है। इसे देखने के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू विशाखापत्तनम पहुंचेंगे।
सिंगापुर से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली तो राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गईं, लेकिन विमान की जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी 14 फरवरी की सुबह करीब 8 बजकर 56 मिनट पर मिली थी। धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल पर जोरदार बम विस्फोट होगा और घटना को अंजाम देने वाले लोग हैदराबाद आ रही सिंगापुर की फ्लाइट में सवार हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला मैडम ब्रिगिट मैक्रों आज से 19 फरवरी तक भारत की अपनी यात्रा के दौरान मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति आज मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को वहीं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।
भारत और अमेरिका के बीच हुए 500 मिलियन डॉलर के व्यापार समझौते के विरोध में किसान लामबंद हो गए हैं। आज किसान देशभर में व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले किसानों ने 12 फरवरी को एक दिन का भारत बंद बुलाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in