—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 15 फरवरी दिन रविवार है और आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जिस मौके पर 300 साल बाद दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहा है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ विशाखापत्तनम के दौरे पर पर रहेंगे। वहीं आज से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की 3 दिन की यात्रा पर हैं। आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 15 फरवरी दिन रविवार है और आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जिस मौके पर 300 साल बाद दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहा है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ विशाखापत्तनम के दौरे पर पर रहेंगे। वहीं आज से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की 3 दिन की यात्रा पर हैं। आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे: सूत्र
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे: सूत्र pic.twitter.com/r2xIxuh7vY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे: सूत्र pic.twitter.com/r2xIxuh7vY
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं। वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके डेयरी सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। डेयरी क्षेत्र के लिए रास्ता बनाने वाले हम ही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी समझौतों में डेयरी क्षेत्र को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। इसके माध्यम से हमारे कृषि उत्पादों और मछुआरों के उत्पादों के लिए विश्व के बाजारों तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है।
आज, मैं एक बार फिर भारत के मछुआरों, पशुपालकों और किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी आपके हितों से कभी समझौता नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी आए और उन्होंने समझौते को बदल दिया। आपने भारत के पूरे कृषि बाजार को दुनिया के लिए खोल दिया था। प्रधानमंत्री मोदी आए और उन्होंने आपके द्वारा पैदा की गई स्थिति को पलटने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम किया और आज भी वे किसानों की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्जी नारा राजीव नगर नाला निर्माण योजना आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर नाला कुर्जी नल और आनंदपुरी नल का निरीक्षण किया। उनके साथ अधिकारियों का दल था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा कि समय सीमा के अंदर काम पूरा कर लिया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जो भी नल का काम करना है वह मानसून से पहले कर ले।
महाराष्ट्र में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने आज सुबह राज्यभर में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड इलाके में 14 जगहों पर छापेमारी की गई है। वहीं अहिल्यानगर में भी 7 ठिकानों पर एटीएस की टीम ने दबिश दी है।
सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और आतंकी संगठनों के संपर्क में रहकर युवाओं को सक्रिय करने की कोशिशों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कुल मिलाकर करीब 21 स्थानों पर सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
क्राइम ब्रांच दिल्ली की एंटी-गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) ने संगठित अपराध पर बड़ी चोट करते हुए कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर कुलदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से PX-30 ऑटोमैटिक पिस्टल, 7.65 एमएम पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों पवन शौकीन और गुरदीप @ पाजी के निर्देश पर दिल्ली में एक सनसनीखेज हत्या की योजना बना रहा था। गैंग का मकसद Burari के एक कारोबारी की हत्या कर राजधानी में वसूली नेटवर्क और दबदबा कायम करना था। आरोपी इससे पहले 2024 में पंजाब में ₹5 करोड़ की रंगदारी-कम-फायरिंग मामले में भी शामिल रहा है।
शिवसेना (UBT) लीडर उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तेजस का पिछले तीन दिनों से एक बीमारी का इलाज चल रहा है। हालाकि किस चीज का इलाज चल रहा यह अभी नहीं पता चल सका है। उनके पिता, उद्धव ठाकरे आज सुबह उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। हालांकि बीमारी किस तरह की है, यह अभी पता नहीं है, लेकिन सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि वह अभी प्रोफेशनल देखभाल में हैं।
पटना के रामकृष्ण नगर में चाय पीने आए 2 युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा के पास 2 युवक बाइक से चाय पीने आए थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमे चिंटू और बिट्टू को गोली लग गई। हालांकि दोनों खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार के अनुसार गोली मारने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश लग रहा है.
मुलुंड मेट्रो स्लैब घटना मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिलान रोड बिल्डटेक, रिलायंस एस्टाल्डी JV की सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी से 4 आरोपी हरीश चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर, कुलदीप सपकाल प्रोजेक्ट मैनेजर, सौरभ सिंह डिप्टी मैनेजर, प्रशांत भोईर सुपरवाइजर को पकड़ा गया है। वहीं DB हिल LBG सुपरवाइजरी कंपनी से अवधूत इनामदार प्रोजेक्ट मैनेजर (DB Hill LBG) का गिरफ्तार किया गया है। वहीं मेट्रो 4 प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यजीत साल्वे को सस्पेंड कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है. डोडा के भलेसा इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह के पोस्टर और होर्डिंग्स प्रमुख स्थानों पर लगाए हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलेगा. अनीस अहमद खान समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने हाल ही में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद से मुलाकात की थी.
कराची में जमात-ए-इस्लामी (JEI) के कार्यकर्ताओं ने जीने दो कराची को अभियान के तहत सिंध असेंबली की ओर मार्च निकाला और रोके जाने पर शनिवार को हालात बेकाबू हो गए। JEI के समर्थक शहर की खराब सड़कों, जल निकासी और नागरिक सेवाओं की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बातचीत विफल होने पर आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। करांची और सिंध में भुट्टो की PPP की हुकूमत है, जिसके खिलाफ JEI ने कराची में 10 और स्थानों पर नए धरने की घोषणा की है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि भारतीय तेल कंपनियां अपने फायदे नुकसान के आधार पर तेल खरीदेंगी। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री से पूछा गया कि अगर आपको अमेरिका के द्वारा रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा जा रहा है तो फिर आपकी रणनीतिक आजादी का क्या मतलब रह जाता है। इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने अमेरिका के द्वारा बनाए गए दबाव को खारिज किया और कहा कि तेल वहीं से खरीदा जाएगा, जहां से खरीददारी करने में भारतीय तेल कंपनियों का फायदा होगा।
दिल्ली में बवाना में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
भारत 15 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 3 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री कार्यक्रमों अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) 2026, अभ्यास मिलान 2026 और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह भारत द्वारा इन प्रमुख समुद्री कार्यक्रमों की एक साथ मेजबानी करने का पहला अवसर है। इसे देखने के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू विशाखापत्तनम पहुंचेंगे।
सिंगापुर से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली तो राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गईं, लेकिन विमान की जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी 14 फरवरी की सुबह करीब 8 बजकर 56 मिनट पर मिली थी। धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल पर जोरदार बम विस्फोट होगा और घटना को अंजाम देने वाले लोग हैदराबाद आ रही सिंगापुर की फ्लाइट में सवार हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला मैडम ब्रिगिट मैक्रों आज से 19 फरवरी तक भारत की अपनी यात्रा के दौरान मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति आज मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को वहीं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।
भारत और अमेरिका के बीच हुए 500 मिलियन डॉलर के व्यापार समझौते के विरोध में किसान लामबंद हो गए हैं। आज किसान देशभर में व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले किसानों ने 12 फरवरी को एक दिन का भारत बंद बुलाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in