Published 07:47 IST, December 31st 2024
India News Live: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आज प्रयागराज दौरे पर पहुंचेंगे। यहां वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। आज किसान नेता डल्लेवाल के स्वास्थ्य मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वह लगभग पिछले 35 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। वहीं बीते दिन इसरो ने Spadex मिशन को सफतापूर्वक लॉन्च किया। इसरो का ये मिशन स्पेस की दुनिया में भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
इसरो ने Spadex मिशन को लॉन्च कर दिया है। इसरो का ये मिशन स्पेस की दुनिया में भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसरो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार SpaDeX के PSLV ने सभी चार चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद आगे बढ़ रहा है। पीएसएलवी-सी60 पर मौजूद प्राइमरी स्पैडेक्स अंतरिक्ष यान ‘ए’ और ‘बी’ सफलतापूर्वक अलग हुए।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज भी जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर से प्रयागराज दौरे पर पहुंचेंगे। वह महाकुंभ 2025 से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे। बता दें कि यह सीएम योगी का इस महीने में पांचवां दौरा है।
Updated 07:49 IST, December 31st 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video