—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 20 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के मेरठ दौरे पर हैं और इन 3 दिन में वे खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। वहीं आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
उधर, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की नतूनपुर सीमा चौकी कादौरा करेंगे। इधर, आज दिल्ली हाई कोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 20 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के मेरठ दौरे पर हैं और इन 3 दिन में वे खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। वहीं आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
उधर, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की नतूनपुर सीमा चौकी कादौरा करेंगे। इधर, आज दिल्ली हाई कोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
द्वारका सड़क दुर्घटना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने नाबालिग आरोपी के परिवार के द्वारा दायर तत्काल सुनवाई की याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें मीडिया को उसकी और परिवार के सदस्यों की पहचान उजागर करने से रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका पर आज ही उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। नाबालिग चालक उस सड़क दुर्घटना का आरोपी है जिसमें बाइक सवार की मृत्यु हो गई थी।
पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने डिटेल्ड स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा है। सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाया है। अगली सुनवाई अब 4 मई को होगी।
बिहार के रोहतास में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई है। मठियां गांव का मामला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुरर में 50 लाख की अवैध शराब जब्त की गई है, जो ट्रक में वैशाली ले जाई जा रही थी।
आरजेडी नेता राबड़ी देवी विधानसभा के बाहर एक बयान दिया है। सदन से बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए और इसे रोकना चाहिए। पूरा देश और बिहार देख रहा है। क्या यह राम राज्य है?
उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी पहुंच गए हैं और कोर्ट की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल कल भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे। वहीं आज राहुल गांधी की पेशी गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। वैन पटलने से उसमें सवार स्कूली छात्रों में चीख पुकार मच गई। हादसे में वैन में सवार 10 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं। कई घायल छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री मरघत वाले हनुमान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने भाजपा को दिल्ली में सेवा करने का यह अवसर दिया। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की जिम्मेदारी मुझ जैसे कार्यकर्ता को सौंपी और मुझ पर भरोसा जताया। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देती हूं। आज सरकार ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि 5 साल का कार्यकाल दिल्ली की स्थिति में बदलाव लाएगा।
लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ 2018 में दायर मानहानि मामले के सिलसिले में उन्हें सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को अपने कार्यकाल के दौरान सैन्य शासन लागू करने के प्रयास के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने कहा कि येओल को विद्रोह का नेतृत्व करने और मार्शल लॉ लागू करने का दोषी पाया गया है।
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने भारत के AI इम्पैक्ट समिट 2026 को रोशनी से आकाश को जगमगा दिया। 828 मीटर ऊंचाई वाली यह इमारत विशेष लाइटिंग शो के जरिए गुरुवार को भारत और यूएई के बीच उभरती टेक्नोलॉजी और AI साझेदारी की शक्तिशाली प्रतीक बनकर चमकी।
इजरायल के शहर तेल अवीव से करीब 50 किमी दूर दक्षिणी इजरायली शहर अश्केलोन के एक सार्वजनिक पार्क में हमलावरों ने व्हाट्सऐप पर योजना बनाकर 2 भारतीय मजदूरों की पिटाई की। भारत में इजरायली दूतावास ने इजरायल में कामगारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे पूर्णतः अस्वीकार्य कहा। यह भी बताया गया कि पुलिस ने हमलावरों 2 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और हमला नस्लीय था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर मेरठ पहुंच गए है। उन्होंने शताब्दीनगर के माधवकुंज में प्रवास किया है। यहां 20 और 21 फरवरी को 2 दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in