ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग की आग अब सड़क से रसोई तक पहुंच गया है। यह आंच भारत में भी देखने को मिल रही है। सप्लाई को लेकर अधिकतर देश त्रस्त हैं। वहीं, कई देशों में एलपीजी भी महंगी हुई है। कल 1 अप्रैल भारत में भी एलपीजी के रेट अपडेट होंगे। हालांकि, इससे पहले आज देखें प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के क्या रेट हैं? सप्लाई को लेकर क्या कोई अपडेट है और एलपीजी संकट को लेकर किसे और किस नंबर पर कॉल करें?
भारत के कई देशों में कहीं लंबी कतारें, तो कहीं बुकिंग में देरी। एक अदद गैस सिलेंडर के लिए हर कोई परेशान है। पैनिक बाइंग की वजह से गैस एजेंसियों के आगे तड़के तीन बजे से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं। ऐसे में अगर आपको सप्लाई से संबंधित कोई दिक्कत आ रही है तो कुछ हेल्पलाइन नंबर नीचे हैं, उनका प्रयोग कर सकते हैं।
इंडेन उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर
LPG टोल फ्री नंबर:1800-2333-555
LPG इमरजेंसी हेल्पलाइन: 1906
कमर्शियल LPG हेल्पलाइन नंबर: 1860-5991-111
केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी परिवहन के लिए 100 फीसदी प्राकृतिक गैस उपलब्ध करा रही। रविवार को 95 फीसदी एलपीजी की बुकिंग ऑनलाइन की गई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी।
लखनऊ एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹950.50 और कमर्शियल ₹2,007
नई दिल्ली एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹913 और कमर्शियल ₹1,884.50
जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम: घरेलू ₹924 और कमर्शियल ₹ 1925.5
मुंबई एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹912.50 और कमर्शियल ₹1,836
कोलकाता एलपीजी सिलेंडर प्राइस आज: घरेलू ₹939 और कमर्शियल ₹1,988.50
चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव: घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,043.50
हैदराबाद में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹965 और कमर्शियल ₹2,105.50
बेंगलुरु एलपीजी रेट आज: घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹1,958
पटना में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹1,002.50 और कमर्शियल ₹2,133.50
एशिया और यूरोप के कई देशों में कीमतें ₹60 से ₹70 प्रति लीटर या उससे ऊपर पहुंच चुकी हैं। फिलीपींस, तुर्की और चिली जैसे देशों में भी मार्च के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में भी 7 मार्च को LPG के रेट में 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई।
वहीं, कंबोडिया में एलपीजी की कीमत में तेज उछाल देखा गया है। एलपीजी के दाम 6.2 प्रतिशत बढ़कर 3,200 रियाल (करीब 0.80 डॉलर) से 3,400 रियाल (करीब 0.85 डॉलर) प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।
ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती, हजारों छापेमारी: केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए मंत्रालय ने राज्यों से कंट्रोल रूम स्थापित करने और रोजाना विस्तृत जानकारी देने को कहा है। कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ 2500 छापे मारे गए हैं जिनमें दो हजार सिलेंडर जब्त किया गया। तेल विपणन कंपनियों ने औचक निरीक्षण के बाद करीब 500 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
बुकिंग पर सख्ती: देश में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई मैनेज करने के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। जैसे, एक सिलेंडर के बाद दूसरी बुकिंग में 21–25 दिन का अंतर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का गैप और PNG यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर पर रोक।
PNG और LPG को प्राथमिकता: सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए PNG और LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। मार्च महीने में ही करीब 2.9 लाख नए गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
औद्योगिक और कमर्शियल: सरकार ने औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए गैस सप्लाई को सीमित किया है। हालांकि जरूरत के अनुसार धीरे-धीरे सप्लाई बढ़ाई जा रही है, ताकि उद्योगों पर ज्यादा असर न पड़े और आम लोगों को गैस की कमी न हो।
अगर वैश्विक तनाव ऐसे ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में LPG के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि, सरकार फिलहाल कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश में है, लेकिन 1 अप्रैल का अपडेट आम आदमी के लिए बड़ा झटका भी बन सकता है।
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play