Kumbh Mela 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ हादसे के बाद अफसरों के साथ बैठक कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर पांच अधिकारियों की टीम प्रयागराज जाएगी. महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: सीएम योगी आदित्यनाथ 48 घंटे से लगातार महाकुंभ को मॉनिटर कर रहे हैं. 29 जनवरी की रात भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकर महाकुंभ की पल पल की अपडेट लेते रहे. प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. मुख्यमंत्री योगी आज फिर प्रयागराज आ सकते हैं. तीन फरवरी को पड़ने वाले वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. लखनऊ महाकुंभ में अब अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है.सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹25-25 लाख की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है. इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार को घटनास्थल का दौरा कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. वे हालात का जायजा लेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे. प्रयागराज में मौसम ने यू टर्न लिया है. सड़कें कोहरे से पटी पड़ी हैं. बावजूद इसके श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही. 18वें 1.52 करोड़ से अधिक स्नान कर चुके हैं.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Mahakumbh Live Updates: डीजीपी और मुख्य सचिव वसंत पंचमी को लेकर करेंगे बैठक
डीजीपी और मुख्य सचिव 3 फरवरी को वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. यह बैठक महाकुंभ के अधिकारियों के साथ मेला प्राधिकरण सभागार में होगी. बैठक में स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही, मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.
Kumbh Mela Snan 2025 LIVE updates: अब तक 29 करोड़ ने किया महाकुंभ स्नान
महाकुंभ मेले में 18 दिनों के भीतर ही करीब 29 करोड़ तीर्थयात्री स्नान कर चुके हैं. इनमें से 29 जनवरी को मौनी अमावस्या तक 27.58 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे. जबकि डेढ़ करोड़ लोगों ने दोपहर 2 बजे तक 30 जनवरी को स्नान किया.
Mahakumbh Mela 2025 LIVE updates: कुंभ मेले में भगदड़ वाली जगह पर पहुंचे डीजीपी और मुख्य सचिव
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार गुरुवार को महाकुंभ भगदड़ के घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारी करीब 12 बजे पहुंचे और दो घंटों से ज्यादा हालात का जायजा लिया. वॉच टॉवर पर जाकर उन्होंने वहां से जाना कि क्या भगदड़ के वक्त अचानक ऐसा क्या हुआ कि लोगों का सैलाब आ गया.
Mahakumbh Live Updates: 2 बजे तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
दोपहर 2 बजे तक, कल्पवासियों की संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच गई है. अब तक 1.42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मेले में आ चुके हैं. आज अब तक 1.52 करोड़ से अधिक स्नान कर चुके हैं. 29 जनवरी 2025 तक कुल स्नान करने वालों की संख्या 27.58 करोड़ से अधिक हो चुकी है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ पर बयान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ पर बयान दिया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं उस प्रचार के मुकाबले बहुत कमजोर थीं जो उन्होंने किया था. मृतकों और लापता लोगों की सूची जारी की जानी चाहिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि सरकार लोगों को बुला रही थी. सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह एक अभूतपूर्व कदम था. श्रद्धालु खुद महाकुंभ में आते हैं. जिन लोगों को बुलाया गया था, वे इस हादसे का शिकार नहीं हुए. जो लोग न बुलाए गए थे और पूरी श्रद्धा से आए थे, वे शिकार हुए. भाजपा को जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए. दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों जिम्मेदार हैं. मैं पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया, तो भाजपा मुझ पर इस मामले को राजनीति बनाने का आरोप लगाएगी.
#WATCH | Delhi: On Maha Kumbh stampede, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, “The incident was unfortunate and the kind of arrangements made by the government was not up to the publicity they had done… A list of deceased and missing people must be released… This is… pic.twitter.com/esMTHtk0XQ
— ANI (@ANI) January 30, 2025
Mahakumbh Live Updates: डीजीपी और मुख्य सचिव महाकुंभ का जायजा लेने पहुंचे
प्रयागराज: 29 जनवरी को माघ मेला के दौरान माओवादी अमावस्या के अवसर पर हुई भगदड़ की जगह का निरीक्षण करने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह प्रयागराज पहुंचे. वे 3 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे. प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.
#WATCH | Prayagraj, UP: DGP Prashant Kumar and Chief Secretary Manoj Kumar Singh arrive in Prayagraj to inspect the area where a stampede occurred on 29 January on the occasion of Mauni Amavasya.
They will also oversee the security arrangements ahead of the third Amrit Snan… pic.twitter.com/JsViHhL1TQ
— ANI (@ANI) January 30, 2025
Mahakumbh Live Updates: इतिहासकार हेरंब चतुर्वेदी अपनी किताब ‘कुंभ’ में क्या लिखा?
ऐतिहासिक वांग्मय’ में लिखते हैं कि ईसाई मिशनरियों ने 19वीं सदी में कुंभ मेले में धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रयास किए. 1840 में एक पादरी प्रयागराज कुंभ पहुंचा और दस दिन तक वहां रहा. उसने साधु-संतों की झोपड़ियों, उनके चबूतरों और धार्मिक गतिविधियों का वर्णन किया. हालांकि, उसका धर्मांतरण का प्रयास असफल रहा. 1880 में प्रयागराज अभिलेखागार में दर्ज एक पत्र में उल्लेख है कि मिशनरियों को चौड़ी सड़क के किनारे शिविर लगाने की अनुमति दी गई थी. वे वहां ईसाई धर्म के प्रचार के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन भारतीय समाज में व्यापक प्रभाव नहीं डाल सके. 
Mahakumbh 2025 Live: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे भी तैयार
सीएम योगी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ भगदड़ के बाद एक्शन मोड में सीएम योगी
Mahakumbh 2025 Live: 1 फरवरी को महाकुंभ आएंगे उपराष्ट्रपति
लखनऊ। महाकुंभ में एक फरवरी को उप राष्ट्रपति तथा 50 से अधिक देशों के राजदूतों का आगमन होगा। वहीं, पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आज उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं.
Mahakumbh 2025 Live: संगम तट पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/GOQzDhYyj9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ से लौट रहे सीतापुर के दो लोगों की मौत
सीतापुर लखनऊ हाईवे पर आधी रात में हुआ दर्दनाक हादसा दो लोगों की मौत सभी लोग महाकुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे लखनऊ हाईवे पर कमलापुर के जलालपुर के पास हुआ हादसा रात में हुआ दर्दनाक हादसा दो लोगों की मौत सभी लोग महाकुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे लखनऊ हाईवे पर कमलापुर के जलालपुर के पास हुआ हादसा.
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में पुलिस एक्टिव
गम नोज़ के पास लगातार पुलिस अनाउंस करके रास्ते में बैठे लोगों को हटा रही है. कुंभ क्षेत्र में लगातार घुड़सवार पुलिस पूरे इलाके में गश्त लगा रही है इसके साथ ही एटीएस की गाड़ी भी लगातार कुम्भ क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से घूम रही है.
Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई. वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर याचिका में इस घटना को लेकर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ से लौटे यात्रियों ने सीएम का किया गुणगान, यातायात हुई सुचारू
फतेहपुर में प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात पूरी तरीके से चालू कर दिया गया है. महाकुंभ में कल जिस तरीके से गाड़ियां रोक गई थी, हाईवे पर जाम की स्थिति थी, आज रात से ही यातायात पूरी तरीके से साफ है और लोग आराम से प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं और वहां से वापस आ भी रहे हैं. हमने प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके गैर प्रति के लोगों से बात की तो उनका कहना है कि वहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई. इतनी बड़ी भीड़ में थोड़ी व्यवस्थाएं तो होती हैं साथ ही उन्होंने महाकुंभ की सफलता के लिए पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुशासन को बताया है
Mahakumbh 2025 Live: सीएम योगी का अहम निर्देश
5 अधिकारियों की टीम प्रयागराज जाएगी
विशेष सचिव स्तर के अधिकारी जाएंगे
व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तैनाती की
12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे अधिकारी
#MahaKumbh2025
सीएम योगी का अहम निर्देश
5 अधिकारियों की टीम प्रयागराज जाएगी
विशेष सचिव स्तर के अधिकारी जाएंगे
व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तैनाती की
12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे अधिकारी #Meeting #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 #ZeeUPUK @myogiadityanath @zeeramesh… pic.twitter.com/IqZVUfaGEi
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ क्षेत्र के घाटों पर पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।
Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/GOQzDhYyj9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025
Mahakumbh Stampede Mela News LIVE: सुप्रीम कोर्ट में याचिका
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई। वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर याचिका में इस घटना को लेकर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. याचिका में भविष्य में ऐसी दुर्घटना से बचने के लिए सभी राज्यों द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र मे सुविधा सेंटर खोलने की मांग की गई है । याचिककर्ता के मुताबिक इन सेंटर में उन राज्यों से आने वाले लोगो की सुरक्षा इंतजामों और दिशानिर्देश की जानकारी दी जानी चाहिए । सड़क, मेला रूट , सुरक्षा प्रबन्धों को लेकर एनाउंसमेंट हिंदी के अलावा दूसरी भाषा में होने चाहिए ताकि गैर हिन्दी भाषी लोगों को दिक्कत न हो.
Mahakumbh 2025 News Live: महाकुंभ में मौसम यू टर्न, फिर भी श्रद्धालु उत्साह
प्रयागराज में मौसम ने यू टर्न लिया है. सड़के कोहरे से पटी पड़ी हैं. बावजूद इसके श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही. जी मीडिया के कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई, उसमें लाखों श्रद्धालु गंगा तत्वों की ओर से आते और जाते दिखाई दिए. श्रद्धा भावना से लबालब श्रद्धालुओं के मुंह से हर-हर गंगे बम बम बम जय शिव शंकर जय श्री राम का उद्घोष सुनाइ दे रहा है.
Mahakumbh 2025 News Live: श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह वाराणसी पहुंच रहा वाराणसी-प्रयागराज महाकुंभ मौनी अमावस्या स्नान के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह वाराणसी पहुंच रहा है. वाराणसी-प्रयागराज महाकुंभ मौनी अमावस्या स्नान के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह वाराणसी पहुंच रहा है. श्रद्धालु वाराणसी पहुंच कर बाबा विश्वनाथ का दर्शनपूजन कर रहे है. श्रद्धालु तीन चार घंटे लाइन में लगने के बाद मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं. बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन में देर रात से लगे भक्त बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक रहे है.
Mahakumbh 2025 News Live:उत्तर प्रदेश की 30 बड़ी खबरें
आज प्रयागराज जा सकते हैं सीएम
महाकुंभ भगदड़ की न्यायिक जांच
25-25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
Mahakumbh 2025 News Live:महास्नान का मौका..हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा!
CM योगी ने आस्था के पथ पर बिछाए वर्षा!
सनातन की शान..शस्त्रधारी विद्वान!
#MahaKumbh2025
महास्नान का मौका..हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा!
CM योगी ने आस्था के पथ पर बिछाए वर्षा!
सनातन की शान..शस्त्रधारी विद्वान!#MahaKumbhMela2025 #mahakumbh2025prayagraj #CMYogi #ZeeUPUK @shukladeepali15 pic.twitter.com/QHF8Lvw3WY
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 News Live:अयोध्या-काशी में भी श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकुंभ के चलते भारी भीड़
बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
अयोध्या में भी भारी भीड़
राम मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
#Ayodhya
अयोध्या-काशी में भी श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकुंभ के चलते भारी भीड़
बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
अयोध्या में भी भारी भीड़
राम मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें #MahaKumbh2025 #MahaKumbhMela #RamMandir #ZeeUPUK @shukladeepali15 pic.twitter.com/eTTbMPKNF9
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 News Live: सीएम योगी के आदेश के बाद कुंभ आने वाली गाडियों के लिए अब प्रयागराज की सीमाएं खोल दी गई हैं फतेहपुर प्रतापगढ़ कौशाम्बी भदोही और रायबरेली से गाडियां कुंभ के लिए निकल रही है.
Mahakumbh 2025 News Live: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में घना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो महाकुंभ सेक्टर 6 क्षेत्र से है.
Mahakumbh 2025 Live Updates :यात्री को आया हार्ट अटैक
चंदौली पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री को आया हार्ट अटैक प्लेटफार्म न. 3 पर एक यात्री को ट्रेन में चढ़ते समय आया हार्ट अटैक प्लेटफार्म पर गिरा यात्री मची अफरा तफरी स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी आरपीएफ जवानों ने संभाला मोर्चा डीडीयू जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार तिवारी ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान.बिहार के कैमूर जिले के करमचट इलाके का निवासी बताया गया है 55 वर्षीय देवनाथ मलाह मौनी अमावस्या का स्नान कर घर लौट रहा था यात्री.
Mahakumbh 2025 Live Updates :भीड़ कंट्रोल के लिए रेलवे का एक्शन
दरभंगा से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 30 जनवरी, 13 एवं 27 फरवरी, 2025 को चलने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनल से 29 जनवरी, 05, 12 एवं 26 फरवरी, 2025 को चलने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीतामढ़ी से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छपरा से 29 जनवरी 2025 को चलने वाली 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) एक्सप्रेस छपरा से 300 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
Mahakumbh Mela News LIVE: गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05179 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है. गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05187 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है. गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05193 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है। गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05175 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है। नई दिल्ली से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कानपुर अनवरगंज से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। झूसी से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05003 झूसी-गोरखपुर कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
Mahakumbh 2025 Live: भीड़ कंट्रोल के लिए रेलवे का एक्शन
कुम्भ में भगदड़ के पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर का बड़ा निर्णय कई ट्रेन निरस्त की रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया गया है. बनारस से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त है। बलिया से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22581 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त है। गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस निरस्त है। गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05004 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है। गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05183 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष गाड़ी निरस्त है।
Mahakumbh Stampede Mela News LIVE: अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की, जिसमें सीएम ने प्रयागाज व आसपास के जिलों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Mahakumbh 2025 Live: कौशाम्बी-मौनी अमावस्या के मद्देनजर जिले में अत्यधिक भीड़ होने के कारण 30 जनवरी 2025 को जिले के 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद करने का बीएसए कमलेन्द्र कुशवाहा ने दिया निर्देश।
Mahakumbh 2025 Live Updates : 3000 हज़ार बसें लगाई गई
प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए 3000 हज़ार बसें लगाई गई है.
Mahakumbh 2025 Live Updates:लखनऊ महाकुंभ में अब अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई
IAS आशीष गोयल और भानु गोस्वामी को तत्काल प्रयागराज पहुंचने को कहा गया है. 2019 अर्ध कुंभ गोयल और गोस्वामी की जोड़ी ने विजय किरण के साथ मिलकर करवाया था. भानु तब डीएम और प्राधिकरण के VC थे. आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेला का प्रभारी थे। 5 और विशेष सचिव रैंक के अधिकारियों को कुंभ भेजा गया है जिनका अनुभव रहा है। हालांकि पुलिस विभाग में अभी किसी को कुंभ जाने को नहीं कहा गया.
Mahakumbh 2025 Live Updates:वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर प्रयागराज आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बुधवार को ही मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद थी. हालांकि, अब उनके गुरुवार को आने की संभावना है. तीन फरवरी को पड़ने वाले वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates:दिव्य…अलौकिक…
अद्भुत अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर अखाड़ों का अमृत स्नान हादसे के बावजूद आस्था की लौ अडिग है मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Mahakumbh Stampede LIVE: संभल- महाकुंभ में भगदड़ के दौरान मारे गए मृतकों की आत्मा की शांति के मुस्लिमों ने बाबा बहाउद्दीन की मजार पर दुआ की. मुस्लिमों ने महाकुंभ में स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख. मुख्यमंत्री से हादसे की मांग की । चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन की मजार का मामला.
Mahakumbh Stampede LIVE: सीएम योगी ने दिए निर्देश
महाकुम्भ में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज में मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल जी और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की हुई तैनाती, 05 विशेष सचिव भी किये गए तैनात. मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रयागराज, कौशाम्बी, वाराणसी, अयोध्या मीरजापुर, बस्ती, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर आदि जनपदों/ज़ोन/रेंज में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एडीजी और जिलाधिकारी प्रयागराज से अपडेट जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में लगातार सतर्कता-सावधानी बनाये रखने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर और चित्रकूट के अधिकारियों से वहां विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत किये गए प्रबंध की जानकारी ली. इसी प्रकार, प्रयागराज से सीमा साझा करने वाले सभी जिलों के अधिकारियों लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क-समन्वय बनाने रखने के निर्देश दिए.
Mahakumbh Stampede LIVE: कुंभ हादसा योगी नहीं रोक पाए आंसू… हो गए भावुक !
हादसा मर्माहत करने वाला है – योगी ‘पहली बार इतनी अधिक भीड़ हुई थी’
#Mahakumbh2025
कुंभ हादसा योगी नहीं रोक पाए आंसू… हो गए भावुक !
हादसा मर्माहत करने वाला है – योगी
‘पहली बार इतनी अधिक भीड़ हुई थी’#StampedePolitics #MahakumbhTragedy #Prayagraj @myogiadityanath @shukladeepali15 pic.twitter.com/MIcXz5dmnc
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 30, 2025
Mahakumbh Stampede LIVE: मृतकों के परिजनों को मुआवजा
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए के मुआवजे का भी किया ऐलान.
Mahakumbh Stampede LIVE: सीएम योगी का निर्देश, प्रयागराज के स्टेशन पर इकट्ठा न हो अत्यधिक भीड़
महाकुम्भ हादसे पर भावुक हुए सीएम योगी, न्यायिक जांच के दिए आदेश
पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम
बात करते करते रुंध आया गला, बोले- भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने से हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, 3 सदस्यीय आयोग का किया गठन
पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे आयोग के अध्यक्ष, पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह भी आयोग में शामिल
घटना की गहराई से होगी जांच, पुलिस भी हादसे के कारणों की करेगी जांच
मुख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को जाएंगे प्रयागराज, घटना की करेंगे समीक्षा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.