Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में भगदड़ के बाद महाजाम, काशी-अयोध्या से संगमनगरी में मीलों तक फंसी गाड़ियां – Zee News Hindi

Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज से लेकर वाराणसी और अयोध्या तक जाम देखने को मिल रही है. कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. महाकुंभ हादसे की जांच के लिए आज प्रयागराज आएगा न्यायिक आयोग. गुरुवार को करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. अमृत स्नान के दिन वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगी है. 
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद प्रयागराज से लेकर वाराणसी और अयोध्या तक जाम देखने को मिल रही है. कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. कुंभ में अब तक करीब 29 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. न्यायिक आयोग की टीम भी आज यहां पहुंचेगी. सरकार ने मौनी अमावस्या पर हादसे से सबक लेते हुए अमृत स्नान के दिन वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगा दी है. महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भी भारी भीड़ पहुंची और करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 48 घंटे से व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम पर नजर बनाए हैं. गुरुवार भी उन्होंने पल-पल की जानकारी लेकर निर्देश दिए. महाकुम्भ-2025 में अब तक 30.07 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान.

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Mahakumbh Live Updates: न्यायिक आयोग की टीम प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंची
महाकुंभ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंच गई है, सर्किट हाउस में न्यायिक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस हर्ष कुमार की टीम प्रयागराज के अधिकारियों से वार्ता कर रही है. घटना की पूरी जानकारी अधिकारियों से लेकर न्यायिक आयोग की टीम घटना स्थल संगम नोज पर जाएगी, घटना स्थल का मुआयना करने के बाद न्यायिक आयोग की टीम घायलों का भी बयान दर्ज करने स्वरूप रानी अस्पताल जाएगी. जानकारी जुटाने और घायलों का बयान दर्ज करने के बाद न्यायिक आयोग की टीम सर्किट हाउस में विश्राम करेगी. अगले दिन यानी शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम का भी बयान दर्ज करेगी. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़: न्यायिक आयोग की टीम से पहले सर्किट हाउस पहुंचे अधिकारी
महाकुंभ हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, न्यायिक आयोग की टीम से पहले महाकुंभ के अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे. एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार सर्किट हाउस में बैठक कर रहे हैं. 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: हटाए गए किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हटाया गया, किन्नर अखाड़े से अजयदास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हटाया, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ ममता कुलकर्णी को भी अखाड़े से हटाया गया, नियम विरुद्ध तरीके से काम करने के चलते लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से हटाया गया, अजयदास ने खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताया है।
 
Mahakumbh 2025 Live Updates:  महाकुंभ हादसे को सदन में उठाएंगे अखिलेश
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई भगदड़ दुर्घटना पर कहा, “… महाकुंभ में मची भगदड़ में जिन लोगों की जान गई है, सरकार उनकी संख्या छिपा रही है ताकि उन्हें पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा न देना पड़े…” pic.twitter.com/qro4PXi3zW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
 
 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: अपनों को खोज रहे परिजन
प्रयागराज-  अपनी मां को तलाशने बेटे गुजरात से बाइक से आए. एक बेटा महाराष्ट्र से आया. मां के न मिलने से सभी दो दिन से परेशान हैं. खबर आई उनकी मां को ट्रेन से प्रशासन ने भेज दिया गया. इस पर उन्होंने सवाल उठाया. वह रोते बिलखते अपने संघर्ष को बयान करते दिखाई दिए.
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं की मदद में जुटे स्थानीय
संगम नगरी में महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जिसके चलते मेला क्षेत्र में गाड़ियों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक है. ऐसे में श्रद्धालु कई किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर संगम में स्नान करने पहुंच रहें हैं. इन सबके बीच संगम नगरी के कुछ युवाओं की टोली ने स्नानार्थियों की मदद का बीड़ा उठाया है. ये युवा कलयुग के श्रवण कुमार की भूमिका में पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को बाइक पर बैठाकर न सिर्फ संगम स्नान कराने ले जा रहें हैं, बल्कि श्रद्धालुओं के गंतव्य के लिए जाने वाले वाहन स्टैंड तक छोड़ने का भी काम कर रहें हैं. झूंसी निवासी रवि वर्मा और उनकी टीम के अन्य सदस्यों की तरफ से यह अनूठी पहल श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर को लेकर विवाद
किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को लेकर विवाद, किन्नर अखाड़े से आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हटाने की तैयारी, किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजयदास लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हटाने की तैयारी में जुटे, किन्नर अखाड़े की मर्यादा के खिलाफ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर काम करने का आरोप, अजयदास किन्नर अखाड़े के संस्थापक हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: फाफामऊ बॉर्डर सील, लगा लंबा जाम
प्रयागराज का फाफामऊ बॉर्डर सील है काफी लंबा जाम लगा हुआ है. लोग काफी समय से यहां पर फंसे हुए हैं. पुलिस वाले गाड़ियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग अपनी गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. गाड़ियां ना मिलने की वजह से लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. लोग भटक रहे हैं. 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates:  महाकुंभ में कई श्रद्धालुओं के परिजन खोए
प्रयागराज कुंभ की भीड़ में कई लोगों के परिजन खो गए. जिन्हें खोजने के लिए उनके परिवार के लिए खोया पाया सेंटर पहुंच रहे हैं. इन लोगों का आरोप हैं कि पुलिस और मेला प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है.
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: स्नान के लिए त्रिवेणी संगम घाट पहुंच रहे श्रद्धालु
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। #MahaKumbh2025
आज सुबह 8 बजे तक 43 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 30 जनवरी तक 30 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई… pic.twitter.com/EgES1Ut2nC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
 
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव का ट्विट
यूपी सरकार पर साधा निशाना फंसे लोगों को राहत के सुझाव
#Mahakumbh2025
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव का ट्विट
यूपी सरकार पर साधा निशाना
फंसे लोगों को राहत के सुझाव#AkhileshYadav #UPPolitics #YogiGovernment @yadavakhilesh @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/phG8sT8IcS
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: मीरजापुर : कुंभ से लौटे यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर काटा हंगामा
कामाख्या एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु को पैर से सीने पर मारकर गिराये जाने से नाराज श्रद्धालुओं ने किया हंगामा.चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में कुम्भ के श्रद्धालु को ट्रेन के यात्रियों ने पैर से मार कर गिराया. श्रद्धालु के परिजनों ने बुजुर्ग को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया.हंगामा कर रहे श्रद्धालुओं को जीआरपी आरपीएफ ने जबरन धक्का मार कर प्लेटफार्म से हटाया.कुंभ से स्नान कर यात्री मिर्जापुर से ट्रेन पड़कर कामाख्या जाना जा रहे थे. स्टेशन पर हंगामा करने का वीडियो हुआ वायरल.मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का मामला
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को आएंगे महाकुंभ
पीएम मोदी 5 फरवरी को आएंगे प्रयागराज. पीएम मोदी 5 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे.सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे. पीएम मोदी गंगा स्नान करने के लिए निषादराज फ्रूट से संगम पहुंचेंगे.सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे. पीएम मोदी नेत्र कुंभ भी जाएंगे. महाकुंभ के दौरान किए गए कार्यों को भी देखेंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates:मंत्री दानिश अंसारी का बड़ा बयान
जांच समिति कर रही है जांच भगदड़ की घटना पर जांच जारी
Mahakumbh 2025 Live Updates:प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ा जनसैलाब
आज सुबह 8 बजे तक 43.05 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान. महाकुम्भ-2025 में अबतक 30.07 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान.
Mahakumbh 2025 Live Updates: जॉब छोड़कर साध्वी बनने का प्रण
कहीं ये फेमस होने का स्टंट तो नहीं ? एयर होस्टेस की तमन्ना..साध्वी बनना !
#MahaKumbh2025
जॉब छोड़कर साध्वी बनने का प्रण
कहीं ये फेमस होने का स्टंट तो नहीं ?
एयर होस्टेस की तमन्ना..साध्वी बनना ! #MahaKumbh2025 #Sadhvi #AirHostessBecomesSadhvi #SpiritualJourney @shukladeepali15 pic.twitter.com/jLUL3uLsjI
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ के हादसे पर रामगोपाल का बड़ा बयान
‘VVIP मूवमेंट की वजह से हादसा हुआ’ ‘अखाड़ो को अलग रास्ते की वजह से हादसा’
#RamGopalStatement
महाकुंभ के हादसे पर रामगोपाल का बड़ा बयान
‘VVIP मूवमेंट की वजह से हादसा हुआ’
‘अखाड़ो को अलग रास्ते की वजह से हादसा’#Mahakumbh2025 #VVIPMovement #KumbhAccident @shukladeepali15 pic.twitter.com/btzNmpSSlW
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महराजगंज 700 किलोमीटर की यात्रा तय कर साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे नेपाली के रहने वाले कथावाचक परमेश्वर नाथ दुबे,प्रयागराज महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की जमकर सराहना,नेपाल पहुँचकर हिंदू सनातन लोगों के बीच प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए करेंगे प्रेरित.
Mahakumbh 2025 Live Updates: वाराणसी गंगा आरती में सामान्य लोगों से नहीं आने की अपील
वाराणसी-प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद काशी में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है. काशी में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती करने वाली संस्था ने सामान्य लोगों से आरती में शामिल नहीं होने की अपील की है. गंगा सेवा निधि के प्रबंधन का कहना है कि, महाकुंभ से पलटप्रवाह के चलते काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती में भी शामिल हो रहे है जिसके चलते घाट पर क्षमता से ज्यादा भीड़ हो रही है ऐसे में सभी सामान्य लोगों से अपील है कि,गंगा आरती का दर्शन करने ना आए बल्कि ऑन लाइन ही आरती का दर्शन करें.
Mahakumbh 2025 Live Updates: कुंभ क्षेत्र में उतरे योगी के कमांडर
कई नई गाइडलाइंस भी हुई जारी अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
#MahaKumbh2025
कुंभ क्षेत्र में उतरे योगी के कमांडर
कई नई गाइडलाइंस भी हुई जारी
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश #MahaKumbh2025 #YogiCommander #KumbhMela2025 #KumbhGuidelines @shukladeepali15 pic.twitter.com/fBc0BVxFV2
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: उप राष्ट्रपति शनिवार को लगाएंगे संगम में डुबकी
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को संगम स्नान करेंगे। उनका परिवार भी साथ में होगा। वह यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। हालांकि, उप राष्ट्रपति का इसी दिन दिल्ली में भी कार्यक्रम है। ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर दुविधा है लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उप राष्ट्रपति संगम स्नान के साथ अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचेंगे। अरैल से क्रूज से वीआईपी घाट जाएंगे और स्नान करेंगे। उप राष्ट्रपति के लिए खास तरीके की जेटी तैयार की जा रही है, जिस पर दो चेंजिंग रूम भी होंगे।
Mahakumbh 2025 Live Updates: उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव : –
भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए। – प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे लोगों तक पहुँचाने की व्यवस्था हो। – महाकुंभ के आस-पास और प्रदेश भर में मीलों तक फँसे वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। – ⁠दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए। – ⁠लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए।
उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव :
– भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए।
– प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates:  रैन बसेरों में शरण 
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जहां लोग सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं.
fallback
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: थाना प्रभारी बृजेश तिवारी निलंबित
प्रयागराज-सोरांव थाना प्रभारी बृजेश तिवारी को एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है जिसमें उन्हें ‘भंडारे’ में भोजन के बर्तन में मिट्टी डालते हुए देखा गया था. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में योगी का 5 अचूक उपाय
अब दोबारा गलती पर ब्रेक
महाकुंभ अब NO व्हीकल जोन!
#Mahakumbh2025
महाकुंभ में योगी का 5 अचूक उपाय
अब दोबारा गलती पर ब्रेक
महाकुंभ अब NO व्हीकल जोन!#YogiInAction #NoVehicleZone #KumbhSecurity @shukladeepali15 pic.twitter.com/0oGodh8AGj
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की गई थी। अब लगभग सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं और डायवर्जन स्कीम को पुलिस हटा रही है। हमने पुलिस को बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और DIG सभी को इसकी जानकारी देंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
#WATCH | #MahaKumbh2025 | प्रयागराज: प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की… pic.twitter.com/HTL8Excj5S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: धार्मिक झंडा उखाड़ने से नाराज नागा साधु भड़का ,पुलिस के आश्वासन पर मामला हुआ ठंडा
बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में मटिहा मोड़ के पास लगे धार्मिक झंडे को उतारे जाने से नाराज एक नागा साधु ने बीच बाजार में हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ. आपको बता दें कि मोतीपुर क्षेत्र के मटिहा मोड़ में एक जमीन है, जहाँ पर कुछ साधु रहते हैं। उस स्थान पर उनका धार्मिक झंडा लगा हुआ है. वहीं पास में कब्रिस्तान की भी जमीन है, जिस पर विवाद चल रहा है। आरोप है कि किसी अराजक तत्व द्वारा मौके पर लगा धार्मिक झंडा उखाड़ दिया गया, जिसपर नागा साधु का गुस्सा भड़क गया, और नाराज साधु ने हाँथ में खुली तलवार लेकर जमकर हंगामा काटा, और जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो काफी मान मनौव्वल के बाद नाराज साधु के गुस्से को शांत कराया गया, इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा रही
Kumbh Mela 2025 Live Updates:  मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान करने गई आशा कार्यकर्ता की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए एक दर्जन श्रद्धालुओं के जत्था में से भगदड़ के दौरान विवाहिता की मौत हो गई. जिसका शव प्रयागराज के एक अस्पताल में मिलने के बाद वाहन द्वारा शव लेकर घर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया.  मृतक सीता देवी चहनिया ब्लॉक में आशा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थीं. मृतक विवाहिता अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी संगम स्नान करने के लिए गई थी लेकिन कोई नहीं जानता था कि वापस वह नहीं, उसकी मौत की खबर आएगी.  घटना में मृतका सीता की ननद और बड़ी भाभी भी घायल हुई हैं.  जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव निवासी अनिल गोंड की पत्नी सीता देवी 37 वर्ष गांव से गए लगभग एक दर्जन लोगों के साथ 28 जनवरी को डीडीयू जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पकड़कर कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गई थीं. 29 जनवरी को मची भगदड़ के दौरान जत्था से दो महिलाएं गायब हो गईं.  काफी खोजबीन के बाद शाम 4 बजे एक का पता चला तो वहीं दूसरी का शव एक अस्पताल में पड़ा हुआ मिला.  विवाहिता के तीन बच्चे आदित्य 15 वर्ष, आयुष 13 वर्ष पुत्र और अनु 11 वर्ष पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृतका के ससुर भी सूट पड़े हैं, आसपास के लोग परिजनों को ढाढ़स बढ़ाने के लिए मृतका के घर पहुंच रहे हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या के दूसरे दिन पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में जाम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा. वाराणसी में जगह-जगह वाहनों को अस्थाई वाहन स्टैंड में भेजा रहा था। वहीं, जिलों के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: तैयारियों का डीजीपी ने लिया जायजा
महाकुंभ नगर : महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित करने पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा क‍ि इस संबंध में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. फिलहाल हम यहां इस बात पर चर्चा करने आए हैं कि हम बसंत पंचमी के अमृत स्नान को कैसे अच्छे से आयोजित कर सकते हैं और कैसे बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया
महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भी भारी भीड़ पहुंची और करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. कुंभ में अब तक करीब 29 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की वजहों को जाना.
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 19वां दिन
आज महाकुंभ का 19वां दिन है. प्रयागराज संगम में सुबह से ही लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News