Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ हादसे की जांच के लिए प्रयागराज आएगा न्यायिक आयोग, उप राष्ट्रपति शनिवार को लगाएंगे संगम में डुबकी – Zee News Hindi

Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ हादसे की जांच के लिए आज प्रयागराज आएगा न्यायिक आयोग, उप राष्ट्रपति शनिवार को लगाएंगे संगम में डुबकी. गुरुवार को भी भारी भीड़ पहुंची और करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. कुंभ में अब तक करीब 29 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. सरकार ने मौनी अमावस्या पर हादसे से सबक लेते हुए अमृत स्नान के दिन वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगा दी है. 
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  कुंभ में अब तक करीब 29 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. न्यायिक आयोग की टीम भी आज यहां पहुंचेगी. सरकार ने मौनी अमावस्या पर हादसे से सबक लेते हुए अमृत स्नान के दिन वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगा दी है. महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भी भारी भीड़ पहुंची और करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया.

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Mahakumbh 2025 Live Updates: महराजगंज 700 किलोमीटर की यात्रा तय कर साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे नेपाली के रहने वाले कथावाचक परमेश्वर नाथ दुबे,प्रयागराज महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की जमकर सराहना,नेपाल पहुँचकर हिंदू सनातन लोगों के बीच प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए करेंगे प्रेरित.
Mahakumbh 2025 Live Updates: कुंभ क्षेत्र में उतरे योगी के कमांडर
कई नई गाइडलाइंस भी हुई जारी अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
#MahaKumbh2025
कुंभ क्षेत्र में उतरे योगी के कमांडर
कई नई गाइडलाइंस भी हुई जारी
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश #MahaKumbh2025 #YogiCommander #KumbhMela2025 #KumbhGuidelines @shukladeepali15 pic.twitter.com/fBc0BVxFV2
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: उप राष्ट्रपति शनिवार को लगाएंगे संगम में डुबकी
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को संगम स्नान करेंगे। उनका परिवार भी साथ में होगा। वह यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। हालांकि, उप राष्ट्रपति का इसी दिन दिल्ली में भी कार्यक्रम है। ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर दुविधा है लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उप राष्ट्रपति संगम स्नान के साथ अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचेंगे। अरैल से क्रूज से वीआईपी घाट जाएंगे और स्नान करेंगे। उप राष्ट्रपति के लिए खास तरीके की जेटी तैयार की जा रही है, जिस पर दो चेंजिंग रूम भी होंगे।
Mahakumbh 2025 Live Updates: उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव : –
भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए। – प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे लोगों तक पहुँचाने की व्यवस्था हो। – महाकुंभ के आस-पास और प्रदेश भर में मीलों तक फँसे वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। – ⁠दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए। – ⁠लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए।
उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव :
– भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए।
– प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates:  रैन बसेरों में शरण 
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जहां लोग सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं.
fallback
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: थाना प्रभारी बृजेश तिवारी निलंबित
प्रयागराज-सोरांव थाना प्रभारी बृजेश तिवारी को एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है जिसमें उन्हें ‘भंडारे’ में भोजन के बर्तन में मिट्टी डालते हुए देखा गया था. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में योगी का 5 अचूक उपाय
अब दोबारा गलती पर ब्रेक
महाकुंभ अब NO व्हीकल जोन!
#Mahakumbh2025
महाकुंभ में योगी का 5 अचूक उपाय
अब दोबारा गलती पर ब्रेक
महाकुंभ अब NO व्हीकल जोन!#YogiInAction #NoVehicleZone #KumbhSecurity @shukladeepali15 pic.twitter.com/0oGodh8AGj
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 31, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की गई थी। अब लगभग सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं और डायवर्जन स्कीम को पुलिस हटा रही है। हमने पुलिस को बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और DIG सभी को इसकी जानकारी देंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
#WATCH | #MahaKumbh2025 | प्रयागराज: प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की… pic.twitter.com/HTL8Excj5S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: धार्मिक झंडा उखाड़ने से नाराज नागा साधु भड़का ,पुलिस के आश्वासन पर मामला हुआ ठंडा
बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में मटिहा मोड़ के पास लगे धार्मिक झंडे को उतारे जाने से नाराज एक नागा साधु ने बीच बाजार में हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ. आपको बता दें कि मोतीपुर क्षेत्र के मटिहा मोड़ में एक जमीन है, जहाँ पर कुछ साधु रहते हैं। उस स्थान पर उनका धार्मिक झंडा लगा हुआ है. वहीं पास में कब्रिस्तान की भी जमीन है, जिस पर विवाद चल रहा है। आरोप है कि किसी अराजक तत्व द्वारा मौके पर लगा धार्मिक झंडा उखाड़ दिया गया, जिसपर नागा साधु का गुस्सा भड़क गया, और नाराज साधु ने हाँथ में खुली तलवार लेकर जमकर हंगामा काटा, और जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो काफी मान मनौव्वल के बाद नाराज साधु के गुस्से को शांत कराया गया, इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा रही
Kumbh Mela 2025 Live Updates:  मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान करने गई आशा कार्यकर्ता की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए एक दर्जन श्रद्धालुओं के जत्था में से भगदड़ के दौरान विवाहिता की मौत हो गई. जिसका शव प्रयागराज के एक अस्पताल में मिलने के बाद वाहन द्वारा शव लेकर घर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया.  मृतक सीता देवी चहनिया ब्लॉक में आशा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थीं. मृतक विवाहिता अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी संगम स्नान करने के लिए गई थी लेकिन कोई नहीं जानता था कि वापस वह नहीं, उसकी मौत की खबर आएगी.  घटना में मृतका सीता की ननद और बड़ी भाभी भी घायल हुई हैं.  जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव निवासी अनिल गोंड की पत्नी सीता देवी 37 वर्ष गांव से गए लगभग एक दर्जन लोगों के साथ 28 जनवरी को डीडीयू जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पकड़कर कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गई थीं. 29 जनवरी को मची भगदड़ के दौरान जत्था से दो महिलाएं गायब हो गईं.  काफी खोजबीन के बाद शाम 4 बजे एक का पता चला तो वहीं दूसरी का शव एक अस्पताल में पड़ा हुआ मिला.  विवाहिता के तीन बच्चे आदित्य 15 वर्ष, आयुष 13 वर्ष पुत्र और अनु 11 वर्ष पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृतका के ससुर भी सूट पड़े हैं, आसपास के लोग परिजनों को ढाढ़स बढ़ाने के लिए मृतका के घर पहुंच रहे हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या के दूसरे दिन पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में जाम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा. वाराणसी में जगह-जगह वाहनों को अस्थाई वाहन स्टैंड में भेजा रहा था। वहीं, जिलों के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: तैयारियों का डीजीपी ने लिया जायजा
महाकुंभ नगर : महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित करने पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा क‍ि इस संबंध में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. फिलहाल हम यहां इस बात पर चर्चा करने आए हैं कि हम बसंत पंचमी के अमृत स्नान को कैसे अच्छे से आयोजित कर सकते हैं और कैसे बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया
महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भी भारी भीड़ पहुंची और करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. कुंभ में अब तक करीब 29 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की वजहों को जाना.
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 19वां दिन
आज महाकुंभ का 19वां दिन है. प्रयागराज संगम में सुबह से ही लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News