Ambivali Murder Case: महाराष्ट्र के कल्याण के आंबिवली बनेली इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले 2 से 3 साल से साथ रह रहे थे. आरोपी ने चरित्र पर शक के कारण पहले मारपीट की और बाद में सिर पर भारी वस्तुएं मारकर उसकी जान ले ली.
क्या है पूरा मामला?
मृतका की पहचान रुक्सार अंसारी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 22 साल थी. मृतका अपने माता-पिता के घर चली गई थी क्योंकि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट करता था. बाद में आरोपी ने उसे यह कहकर वापस बुलाया कि अब वह उसे नहीं मारेगा और दोनों साथ रहेंगे.
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कहीं 47 डिग्री की गर्मी तो कहीं बारिश का कहर
लेकिन घर लौटने के बाद आरोपी ने फिर से उस पर शक करना शुरू किया और गुस्से में लात-घूंसों और डंडों से हमला किया. रुक्सार जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी, तभी आरोपी ने घर में मौजूद टीवी और पानी से भरा बर्तन उसके सिर पर मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जमीन पर गिर गई..
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
परिवार के लोग उसे पहले टिटवाला ग्रामीण अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे सेंट्रल अस्पताल उल्हासनगर रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बाद आरोपी अस्पताल के बाहर बेखौफ घूमता मिला, जिसे गुस्साए परिजनों ने पकड़कर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल टिटवाला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आरोपी सतीश उर्फ गुड्डू वाघे को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
Maharashtra: खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची बच्ची, बाल्टी में गिरने से चली गई 1 साल की मासूम की जान
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.