Maharashtra CM News Live: शाम 6 बजे तय होगा नए CM का नाम, थोड़ी देर में शिंदे-फडणवसी-अजित की प्रेस कॉन्‍फ्र… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM News Live: महाराष्‍ट्र के नए सीएम के नाम की घोषणा आज शाम छह बजे तक हो सकती है. एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है. देवेंद्र फडणवीस सीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं. एकनाथ शिंदे भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.
Maharashtra CM News Live: महाराष्‍ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत तो दर्ज कर ली लेकिन सीएम के नाम का अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. महायुति सरकार में शामिल शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट सीएम पद पर ताल ठोक रहा है. शिंदे गुट के सांसद पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रहे हैं. वैसे तो यह लगभग तय है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम होंगे लेकिन इसका औपचारिक ऐलान नहीं होने के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्‍व केंद्र और राज्‍य के बीच संतुलन बनाने में किस फॉर्मूले पर काम कर रहा है. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन के साथी एकनाथ शिंदे या अजित पवार में से किसी एक को केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में जगह दी जा सकती है.
उधर, एकनाथ शिंदे के समर्थक उन्‍हें ही आगे भी महाराष्‍ट्र के सीएम के रूप में देखना चाहते हैंण्‍ समर्थकों के कुछ गुट शिंदे के मुंबई में वर्षा स्थित आवास पर जुटने लगे. इसी बीच शिंदे की तरफ से भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक संदेश जारी किया गया है. उन्‍होंने समर्थकों से घर के बाहर नहीं जुटने की अपील की. उधर, देवेंद्र फडणवीस इस वक्‍त दिल्‍ली दरबार में मौजूद हैं. उनकी मुलाकात बीजेपी चीफ और अमित शाह से होना तय है.
Maharashtra CM News: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र में हार के कारण विपक्ष द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने के तरीके पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्‍होंने कहा झारखंड में जीत के बाद ईवीएम को लेकर विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. राहुल गांधी जी को हार को विनम्रता से स्वीकार करना सीखना चाहिए.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “शिंदे और अजित पवार दोनों की पार्टियां अमित शाह और पीएम मोदी की गुलाम हैं और भाजपा की सहायक कंपनियां हैं। वर्तमान में, भाजपा के पास बहुमत है…वे बहुमत के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टियों को तोड़ सकते हैं. मेरे हिसाब से, देवेंद्र फडणवीस अगले सीएम होंगे.”
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र में नई सरकार के सीएम फेस को लेकर कंफ्यूजन के बीच शिवसेना शिंदे गुट के एमएलए उदय सामंत ने कहा कि एकनाथ शिंदे सीएम होंगे या नहीं फाइनल फैसला खुद एकनाथ शिंदे लेंगे. हर शिवसेनिक और हमारी इच्छा है कि हमारा नेता एकनाथ शिंदे ही सीएम बने. सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस को सपोर्ट करना है या नहीं, वो भी फैसला एकनाथ शिंदे ही लेंगे. महायुति की सरकार आई है, जल्द ही सबको सीएम के नाम का पता चल जाएगा.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा महाराष्‍ट्र के नए सीएम के नाम को लेकर इंतजार आज खत्‍म हो जाएगा. सूत्रों की मानें तो शाम छह बजे तक नए सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है. देवेंद्र फडणवीस का फिर से महाराष्‍ट्र का सीएम बनना तय है. एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के सीएम का चेहरा आज शाम 6 बजे सामने आएगा. देवेंद्र फडणवीस का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है. एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवारथोड़ी देर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. तीनों नेता राज भवन से बाहर निकल आए हैं.
एकनाथ शिंदे एक आज खत्‍म हो रहे पिछले महाराष्‍ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्‍म होने के चलते राजभवन में उपराज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है. सीएम पद छोड़ने की इस पूरी कार्यवाही के दौरान डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी उनके साथ नजर आए। अब महाराष्‍ट्र में नई सरकार के गठन की कार्यवाही शुरू की जाएगी.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र के राजभवन में सीएम एकनाथ शिंदे इस्‍तीफा देने के लिए पहुंच गए हैं. उनके साथ दोनों डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक राजभवन में इस्‍तीफा देने के बाद भी नई सरकार बनने के एकनाथ शिंदे केयर-टेकर सीएम के रूप में काम कर सकते हैं.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, “आज विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. अगर सीएम शिंदे आज इस्तीफा देते हैं, तो उनसे नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करने का अनुरोध किया जाएगा. तीनों दलों के नेता, हमारा संसदीय बोर्ड, सीएम मामले पर फैसला करेगा और जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी.”
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: एकनाथ सीएम आज सुबह 11 बजे महाराष्‍ट्र के राजभवन पहुंच सकते हैं. जहां वो राज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंप सकते हैं. आज महाराष्‍ट्र की पिछली विधानसभा का कार्यकाल औपचारिक तौर पर खत्‍म हो रहा है. ऐसे में राज्‍यपाल उन्‍हें नई सरकार के गठन तक केयर-टेकर सीएम बना सकते हैं.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. शिवसेना शिंदे गुट के सांसद दिल्‍ली में पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं. वो एकनाथ शिंदे को  ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. उधर, देवेंद्र फडणवीस को लेकर ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि वो मुंबई में ही हैं.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: 26 नवंबर को महाराष्‍ट्र की पिछली सरकार का कार्यकाल खत्‍म हो गया है. हालांकि इस तारीख तक नई सरकार का बनना अनिवार्य नहीं है. 26 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य था. आज सीएम एकनाथ शिंदे देंगे इस्तीफा. राज्यपाल केयर टेकर के रूप में एकनाथ शिंदे को कंटिन्यू रख सकते है.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. शिवसेना एकनाथ शिंदे के नाम पर अडिग है. BJP में देवेंद्र फडणवीस के नाम की चर्चा. फडणवीस को अजित पवार का समर्थन है. सरकार बनाने का फॉर्मूला तय हो गया है। CM के साथ दो डिप्टी CM का सिस्टम आगे भी जारी रहेगा. BJP के 24, शिवसेना के 12, NCP के 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। दिल्‍ली में मौजूद देवेंद्र फडणवीस जल्द ही अमित शाह के मिलेंगे। इसके अलावा शाह की मुलाकात एकनाथ शिंदे और अजित पवार से भी होगी.
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ के आसपास भीड़ न लगाने को कहा. दरअसल, शिंदे समर्थक उनके सीएम के रूप में बने रहने का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मेरे प्रति प्यार के कारण, कुछ लोगों ने सभी से एक साथ इकट्ठा होने और मुंबई आने की अपील की है. मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं. लेकिन मैं अपील करता हूं कि कोई भी इस तरह से मेरे समर्थन में एक साथ न आए.”
महाराष्ट्र सरकार गठन लाइव अपडेट: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं.
Maharashtra CM News Live: महाराष्‍ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत तो दर्ज कर ली लेकिन सीएम के नाम का अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. महायुति सरकार में शामिल शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट सीएम पद पर ताल ठोक रहा है. शिंदे गुट के सांसद पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रहे हैं. वैसे तो यह लगभग तय है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम होंगे लेकिन इसका औपचारिक ऐलान नहीं होने के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्‍व केंद्र और राज्‍य के बीच संतुलन बनाने में किस फॉर्मूले पर काम कर रहा है. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन के साथी एकनाथ शिंदे या अजित पवार में से किसी एक को केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में जगह दी जा सकती है.
उधर, एकनाथ शिंदे के समर्थक उन्‍हें ही आगे भी महाराष्‍ट्र के सीएम के रूप में देखना चाहते हैंण्‍ समर्थकों के कुछ गुट शिंदे के मुंबई में वर्षा स्थित आवास पर जुटने लगे. इसी बीच शिंदे की तरफ से भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक संदेश जारी किया गया है. उन्‍होंने समर्थकों से घर के बाहर नहीं जुटने की अपील की. उधर, देवेंद्र फडणवीस इस वक्‍त दिल्‍ली दरबार में मौजूद हैं. उनकी मुलाकात बीजेपी चीफ और अमित शाह से होना तय है.

जादुई औषधि से कम नहीं है ये सब्जी, सेवन से कई समस्याएं हो जाएंगी खत्म, सूप-सलाद या चटनी के रूप में करें इस्तेमाल
गंभीर बीमारियों से बचाव करती है ये इलेक्ट्रिक कपूरदानी, घर के बैक्टीरिया हो जाएंगे छूमंतर, कीमत मात्र 200 रुपए
Perfumes: ये हैं देश के 10 सबसे महंगे परफ्यूम, एक बार जरूर करें ट्राय, महक उठेगा तन और मन
'गलती की जो इंडस्ट्री में आया…', एक के बाद एक 15 फ्लॉप दे चुका स्टार किड, कभी सुपरस्टार पिता के सामने बहाए थे आंसू
Animal Care: ठंड में दुधारू पशुओं के चारे में करें ये बदलाव, नहीं होंगे बीमार, बहेगी दूध की धार
उदयपुर में जिस सिटी पैलेस के लिए महाराणा प्रताप के वंशजों में छिड़ी जंग! कितना है वहां शादी करने का खर्चा
Bangles Design: शादी में पहनें इस डिजाइन की चूड़ियां, बढ़ा देगी हाथों की खूबसूरती, कीमत बेहद कम
प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुआ बिहार का यह पक्षी विहार, दर्जनों प्रजातियां है मौजूद
क्या आप भी बच्चों की परवरिश में गलती कर रहे हैं? लाइटहाउस पेरेंटिंग से जानिए सही दिशा!
लाइव ब्लॉग
3 hours ago
an hour ago
9 minutes ago
26 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News