Mahashivratri 2026: तिजोरी कभी नहीं होगी खाली, आज महाशिवरात्रि पर करें ये 1 खास वास्तु उपाय – AajTak

Mahashivratri Upay: आज महाशिवरात्रि है. यह भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का वह पावन दिन है जब पूरे ब्रह्मांड में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता है कि आज के दिन की गई पूजा और उपाय जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर करने में बहुत प्रभावशाली होते हैं. अगर पूरी श्रद्धा और सही तरीके से महादेव की आराधना की जाए तो न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाता है. ज्योतिष और वास्तु जानकारों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल बेहद खास ऊर्जा से भर जाता है, इससे जुड़े कुछ सरल उपायों से वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं. 
जल से करें ये उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भगवान शिव का जलाभिषेक मंत्रों के साथ किया जाता है, तो वह जल पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह जल घर की नकारात्मकता दूर करने और सुख-शांति बढ़ाने में मदद करता है.
अगर आपके घर में अक्सर तनाव रहता है या काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद थोड़ा सा जल किसी साफ बर्तन में भरकर घर ले आएं. घर पहुंचकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र बोलते हुए उस जल का पूरे घर में छिड़काव करें.
खासकर घर के कोनों, अंधेरी जगहों और मुख्य दरवाजे पर जल जरूर छिड़कें, क्योंकि माना जाता है कि मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा प्रवेश करती है.
इन नियमों का करें पालन
इस उपाय को करते समय शुद्धता और सही मन का होना बहुत जरूरी है. स्नान के बाद शांत और प्रसन्न मन से यह कार्य करें. ध्यान रखें कि इस पवित्र जल का छिड़काव शौचालय या गंदगी वाली जगहों पर बिल्कुल न हो. छिड़काव के बाद यदि जल बच जाए, तो उसे किसी गमले, पवित्र पौधे या पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें.  पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह छोटा सा काम आपके घर की ऊर्जा को संतुलित कर सकता है और जीवन की परेशानियों को कम करने का एक सरल मार्ग बन सकता है. 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News