Mainpuri News: गड्डे में पड़ा मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम | News Track in Hindi – Newstrack

गड्डे में पड़ा मिला युवक का शव (न्यूजट्रैक)
Mainpuri News: जिले के किशनी थाना क्षेत्र में एक युवक का गड्ढे में सपना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां सबको कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
मैनपुरी जिले में एक परिवार के लोगों में उस समय चीख पुकार मच गई। जब एक व्यक्ति का गड्ढे में शव पड़ा हुआ पाया गया। बताते चलें कि मामला किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां शनिवार को कुछ लोग सड़क किनारे से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर गड्ढे में पड़ी एक वस्तु पर पड़ी। वहीं पास आने पर देखा तो एक व्यक्ति का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो लोगों का जमावड़ा लग गया। इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल शुरू की।
तालाब में युवक का शव मिलने के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक का नाम जितेंद्र उर्फ बबलू है जो की बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला है। परिवार के लोगों को मामले के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि जितेंद्र अपने घर से रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए लालपुरा के लिए शुक्रवार को निकले थे। जितेंद्र गांव पहुंचे लेकिन उसके बाद वहां से वापस निकलने के बाद घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने ढूंढने की कोशिश की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला।वही आज पुलिस की जरिए परिवार के लोगों को जानकारी मिली। वहीं मामले में किशनी पुलिस का कहना है कि आज एक युवक का बरामद हुआ था जिसको कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे पूरे मामले के बारे में पता चल सकेगा।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News