Feedback
मकर (Capricorn):-
Cards:- Six of Cups
कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकती है.किसी पुराने मित्र से भावनाओं को छुपा सकते हैं.हालांकि सामने वाले को आपकी भावनाओं की भनक हैं.लेकिन वो सामने से पहल का इंतजार कर सकता है.किसी अधिकारी के साथ करीबी रिश्ते को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं.कुछ लोग इस रिश्ते से काफी ईर्ष्या कर सकते हैं.और साथ ही कुछ अपमानजनक बातें कार्य क्षेत्र में फैलाने की कोशिश कर सकते है.इस समय शांत रहे.कोई भी प्रतिक्रिया न दे.जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें.
रिश्तों को महत्व दें.कार्य के साथ परिवार को भी प्राथमिकता दें.किसी नए विषय पर शिक्षा प्राप्त करने का विचार बन सकता हैं.बातों का बतंगड़ न बनने दे.यदि कोई बार बार कार्यों में रुकावट डाल रहा हो.तो उसके बारे में उच्च अधिकारी को सूचित करें.इससे आगे किसी भी गलत स्थिति से खुद को बाहर निकाल पाएंगे.
स्वास्थ्य: ज्यादा देर तक झुककर कार्य करना गर्दन के दर्द का कारण बन रहा हैं.बीच बीच में व्यायाम करते रहे.
आर्थिक स्थिति:माता से काफी बड़ी धनराशि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती हैं.इस धन को सही जगह पर निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते: संतान के साथ रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें.ज्यादा देर तक प्रयास न करना रिश्तों को खराब कर सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू