—विज्ञापन—
ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो व्यक्ति की शक्ति, साहस, ऊर्जा, खून से संबंधित बीमारी, भूमि से जुड़े मुद्दे और छोटे भाई-बहनों संग रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब भी मंगल ग्रह की जगह बदलती है तब-तब मानव जीवन में गहरा बदलाव आता है. यहां पर आप मंगल के अपने घर में होने वाले गोचर के समय और प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.
मेष राशि को मंगल ग्रह का घर माना जाता है यानी वो इस राशि के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 3 बजकर 17 मिनट के आसपास घटेगी.
जीवनसाथी से चल रहे पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा. साथ ही छोटी दूरी की यात्रा का सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस दौरान उठाए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे.
संतान का सही मार्गदर्शन होगा, जिसके बाद वो करियर में उच्च स्थान हासिल करेंगे. शादीशुदा लोगों को नए घर में शिफ्ट होने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अहम फैसले लेंगे, जो सही साबित होंगे.
कम समय में जरूरी काम निपटा लेंगे, जिसके बाद का वक्त घर वालों को दे पाएंगे. उम्मीद है कि आपके अपने रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. घर में यदि मरम्मत का काम चल रहा है तो वो समय पर पूरा हो जाएगा.
मंगल गोचर के दौरान मकर राशि वालों को पुराने बिगड़े कारोबारी और निजी रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, इस दौरान नए संपर्कों से भी लाभ होने की संभावना है. आत्मविश्वास की बात करें तो वो मजबूत रहेगा, जिसके बल पर आप नए सौदे करेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in