MCD उपचुनाव में 12 वार्ड में 51 प्रत्याशियों के बीच टक्कर, 580 मतदान केंद्रों पर वोटिंग आज – Hindustan

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में होने वाले उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 8 महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है, इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवार उतारे हैं।
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होगी और शाम 5.30 बजे तक चलेगी। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कुल 2,320 मतदान कर्मियों के साथ 2,265 कर्मियों, 580 होम गार्ड तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 13 कंपनियां तैनात की जाएंगी। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।
एमसीडी उपचुनाव को वर्ष की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद राजधानी के वोटर्स के मूड को परखने के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद ‘आप’ और भाजपा के बीच एक बार फिर मुकाबला होने के कारण इस चुनाव पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है और ‘आप’ को सत्ता से बेदखल कर दिया।
एमसीडी के जिन 12 वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से नौ पहले भाजपा के पास थे और तीन ‘आप’ के पास थे। शालीमार बाग और द्वारका बी जैसी सीट पर भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी। रेखा गुप्ता, विधानसभा चुनाव जीतने और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले शालीमार बाग बी वार्ड से पार्षद थीं।
द्वारका बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले भाजपा की पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद कमलजीत सहरावत करती थीं।
दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए अपने वार्ड की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उपचुनाव से ठीक पहले पार्टी को झटका लगा, जब इसके वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ‘वेबकास्टिंग’ की व्यवस्था की गई है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News