Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी में वर्कफोर्स पर फिर चली कैंची, इस बार 200 लोगों की गई नौकरी – Moneycontrol Hindi

Facebook, Instagram और WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एक बार फिर छंटनी की है। इस बार कैलिफोर्निया में लगभग 200 कर्मचारियों पर असर पड़ा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कंपनी अपने ऑपरेशंस को रीस्ट्रक्चर कर रही है और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपना निवेश बढ़ा रही है। कैलिफोर्निया के एंप्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में जमा की गई फाइलिंग्स के अनुसार, Meta की योजना बर्लिंगम में 124 और सनीवेल में 74 पदों को खत्म करने की है। यह छंटनी मई के आखिर में लागू होने वाली है और इसे स्थायी बताया गया है।

इससे पहले मार्च 2026 में कंपनी ने रिक्रूटिंग, सेल्स और ऑपरेशंस सहित विभिन्न टीमों में लगभग 700 पदों को खत्म कर दिया था। फरवरी में मेटा ने घोषणा की कि वह सैन फ्रांसिस्को पेनिनसुला ऑफिसेज में और 102 जॉब कट करेगी। उससे पहले जनवरी 2026 में इसके रिएलिटी लैब्स डिवीजन में लगभग 1,500 नौकरियां कम की गई थीं।

मार्च 2026 में एक खबर यह भी आई थी कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है। इससे कंपनी के 20% या उससे ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने ऐसी रिपोर्टों को अटकलबाजी बताया और कहा कि कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 31 दिसंबर 2025 तक मेटा में करीब 79,000 कर्मचारी थे।

इस साल 115-135 अरब डॉलर के बीच रह सकता है पूंजीगत खर्च

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि मेटा, AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए महंगे निवेश की भरपाई करना चाहती है। वह AI की मदद से काम करने वाले कर्मचारियों से मिलने वाली ज्यादा कार्यक्षमता के लिए खुद को तैयार कर रही है। मेटा ने इस साल पूंजीगत खर्च 115-135 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया है। इसका एक बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर और सर्वर जैसे AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एलोकेट किया गया है। टेक्निकल टैलेंट की भर्ती बढ़ने के कारण ऑपरेशनल खर्च भी बढ़ने का अनुमान है।

Tata Trust News: वेणु श्रीनिवासन ने बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट से इस्तीफा दिया, बताई यह वजह

Meta में महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती जारी

Meta का यह भी कहना है कि छंटनी के बावजूद वह महत्वपूर्ण पदों के लिए भर्ती जारी रखे हुए है। छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों में से कुछ को कंपनी के अंदर वैकल्पिक पदों की पेशकश की जा रही है। वहीं कुछ भूमिकाओं के लिए लोकेशन बदलने की जरूरत हो सकती है। मेटा ने नवंबर 2022 में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो उस समय उसके कुल कर्मचारियों का करीब 13% था। इसके करीब 4 महीने बाद, कंपनी ने 10,000 और नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की थी।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News