Middle East Crisis: बेटी संग दुबई में फंसी यह एक्ट्रेस कौन, जो हाल बताते-बताते रो पड़ी! – Asianet News Hindi

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण माहौल में हैं। उन्होंने कहा, “हम इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। यूएई, दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर है। 28 तारीख को मैं दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। तभी ऊपर जोरदार धमाकों की आवाजें आने लगीं। हम स्टूडियो से बाहर भागे और आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, ये कुछ बेहद तनावपूर्ण दिन रहे हैं।”
लारा दत्ता ने आगे बताया कि जिस वक्त उन्होंने धमाकों की आवाज़ सुनी उस वक्त उनकी बेटी सायरा उनके साथ थी, जबकि उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में दुबई से बाहर थे। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी मेरे साथ यहां है, महेश काम के लिए बाहर थे। शुक्र है कि उस समय वे दुबई में नहीं थे।”
यह भी पढ़ें : Iran-Israel Crisis के बीच फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, आंखों से देखा दहलाने वाला मंजर
लारा दत्ता ने हाल बयां करते हुए आसमान में उड़ते फाइटर जेट्स और जोरदार धमाकों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि हम नर्वस हैं और ये डरावना रहा है। ऊपर बहुत सारे फाइटर जेट्स उड़ रहे हैं, तेज धमाके सुनाई देते हैं। हम एक बहुत सुरक्षित इलाके में विला में रहते हैं, लेकिन खिड़कियां हिलने लगती हैं, घर और दरवाजे कांपते हैं। यह परेशान करने वाला है। लेकिन एक बार भी मुझे असुरक्षा महसूस नहीं हुई।”
एक्ट्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर United Arab Emirates सरकार की जमकर तारीफ की। वे कहती हैं, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि यूएई सरकार ने अविश्वसनीय काम किया है। हर एक व्यक्ति के लिए, मैं किसी और की तरफ से नहीं बोलूंगी, लेकिन हमें बहुत अच्छी तरह संभाला गया। हमें लगा कि हम यहां मायने रखते हैं, हमें सुरक्षा दी जा रही है, चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।”
यह भी पढ़ें : Dubai Crisis में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित घर लौटीं, PM मोदी से मांगी थी मदद
वीडियो के अंत में लारा दत्ता इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने कहा, “हम फ्लाइट्स देख रहे हैं। बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन कुछ हैं एतिहाद और एमिरेट्स की। हम किसी तरह मुंबई वापस जाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि बच्चे ज्यादा नर्वस हैं। हम बड़े भी हैं, लेकिन बच्चों के लिए खुद को संभाल कर रखते हैं। किसी भी आम नागरिक को डर में जीने का हक नहीं होना चाहिए।”
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News