Feedback
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर एक फर्नीचर गोदाम और कारखाने में भीषण आग लग गई. आग दोपहर करीब 4 बजे लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल डालकर कबाड़ व्यापारी का ऑटो जलाया, भोपाल में बेखौफ बदमाश की करतूत CCTV में कैद
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भोपाल नगर निगम के साथ भेल की फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है.
देखें वीडियो…
आग जिस जगह लगी, उसके पास कई हॉस्टल और पीजी मौजूद हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया. कारखाने के सामने ही नगर निगम का मुख्यालय और आईएसबीटी भी स्थित है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और आग बुझाने का प्रयास जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू