MP: मुरैना के घर में जोरदार धमाके से ढहे 3 मकान, 4 महिलाओं की मौत, 5 घायल – Aaj Tak

Feedback
मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में एक घर में जोरदार विस्फोट के कारण तीन घर ढह जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा कि यह घटना शहर के राठौड़ कॉलोनी इलाके में आधी रात के आसपास हुई. उन्होंने कहा कि मृतक महिलाओं में से एक का शव अभी भी मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है.
विस्फोट में वासुदेव राठौड़ का घर ढह गया और उनकी 28 साल की बहू की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के दौरान घर एलपीजी सिलेंडर सही सलामत पाए गए तो संभव है कि ये विस्फोट बारूद के कारण हुआ है.
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट बारूद से हुआ या गैस सिलेंडर से. मुरैना जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है.
हाल में  दो माह पहल ही पटाखा बारूद के कारण ही हरियाणा के सोनीपत जिले में भी जोरदार धमाका हुआ था जहां 3 लोगों की मौत हो गई थी. यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह घटना जिले के रिढाऊ गांव में एक घर अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई जिसमें 3 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं.हादसे के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा ​लिया और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया.
यहां जानकारी के मुताबिक रिढाऊ गांव का रहने वाला वेद नाम का शख्स अपने घर में ही अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था, जिसमें 10 से 12 लोग काम करते थे. बताया जा रहा है कि मजदूर शनिवार को जब पटाखा बनाने का काम कर रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई और देखते-देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News