MP Breaking News Highlights: भोजशाला मामले में सुनवाई आज, मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन,पढ़ें 18 फरवरी की खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: आज 18 फरवरी मध्यप्रदेश की हर जिले की सभी छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
Trending Photos
MP News Updates: आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश का बजट पेश करेंगे. यह मध्य प्रदेश का पहला “पेपरलेस” बजट होगा. इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी दी जाएगी. इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे विधानसभा पहुंचेंगे. वह सुबह 10 बजे कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे और 11 बजे असेंबली की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे दूसरे इवेंट्स में शामिल होंगे और शाम 4:15 बजे ग्वालियर से मुंबई के लिए निकलेंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश में एडमिनिस्ट्रेटिव बदलाव से लेकर पॉलिटिकल डेवलपमेंट तक कई चीजें सुर्खियों में हैं. क्राइम और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी हेडलाइन बन रही हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

स्कूल में बच्चों से भरवाया जा रहा पानी
जांजगीर–चांपा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. मामला अकलतरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा का है, जहां स्कूल परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों से ही पानी भरवाया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
 
उज्जैन में पेट्रोल पंप पर लगी आग
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान बाइक में लगी अचानक आग. घटना से अफरा तफरी का माहौल. बड़ा हादसा टला, अग्निशामक यंत्र के द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया. फ्रीगंज के बसावडा पेट्रोल पंप की घटना,
घटना के बाद तफ्तीश के लिए थाना माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची. आग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बाइक अधिक गर्म होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है. हालांकि पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूझबूझ से तत्काल आग पर काबू पाया गया.
 
शाजापुर में डीपी में हुआ शार्ट सर्किट
शाजापुर के बादशाहपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मटका मोहल्ला मस्जिद के पास बुधवार सुबह एक विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट हो गया. करीब आधे घंटे तक डीपी में बार-बार फॉल्ट होता रहा, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया. इस दौरान 10 से 15 मिनट तक लगातार चिंगारी और फॉल्ट की स्थिति देखी गई.
विशाल सतनाम सद्भाव यात्रा
रायपुर से गिरौदपुरी तक होगी विशाल सतनाम सद्भाव यात्रा. धर्मगुरु व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे पदयात्रा. सीएम विष्णुदेव साय हुए कार्यक्रम में शामिल. थोड़ी देर बाद सतनाम भवन मोवा से होगी यात्रा शुरू. बड़ी संख्या में सतनाम समाज के लोग भी होंगे यात्रा में शामिल. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद होगी पदयात्रा की शुरुआत.
 
रायपुर- 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू. 10 वीं बोर्ड परीक्षा का 21 फरवरी से होगा आयोजन. 10वीं में कुल 3,23,705 छात्रों ने कराया पंजीयन. पिछली बार 3,28,716 छात्रों ने कराया था. पंजीयन. 12 वीं में कुल 2,46,889 छात्रों ने पंजीयन कराया. पिछली बार 2,40,422 छात्रों ने कराया था. पंजीयन. नंबर सुधार का विकल्प NEP के तहत इस बार दिया जाएगा. 15 जुलाई 2026 में नंबर इंप्रूवमेंट एग्जाम देकर छात्र नंबर में सुधार कर सकेंगे.
 
मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को दिया जन्म
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, ‘चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है. श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है. भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है. यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है’.
 
राजधानी रायपुर से बड़ी खबर
रायपुर में फिर आया डिजिटल अरेस्ट का मामला. आरटीओ एजेंट को किया गया डिजिटल अरेस्ट. डिजिटल अरेस्ट कर 17, लाख 15 हजार की ठगी. आरोपियों ने खुद को मुंबई एटीएस से होना बताकर किया डिजिटल अरेस्ट. आरटीओ एजेंट के साथ पूरे परिवार को 24 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट. आरटीओ एजेंट शरद कुमार तिवारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज. टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला.
होली के दिन भी बिकेगी शराब 
छत्तीसगढ़ में होली के दिन भी बिकेगी शराब. होलिका दहन के दूसरे दिन भी प्रदेशभर की शासकीय शराब दुकाने रहेंगी खुली. नई आबकारी नीति के तहत अब होली के दिन भी बंद नहीं रहेगी दुकान. नई नीति में पहले निर्धारित 7 ड्राई डे में से 3 दिन समाप्त किए गए. होली, मोहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस शामिल. पहले होली के दिन छत्तीसगढ़ में बंद रहती थी शराब दुकाने. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती. हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने देना होगा ज्यादा ध्यान.
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुंबई दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव. सीएम सुबह 9:45 मिनट पर पहुंचेंगे विधानसभा. सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक में होंगे शामिल. सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही में होंगे शामिल. दोपहर 12:50 पर कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री. ‘कर्म योगी बने’ शीर्ष समिति के द्वितीय संगोष्ठी में होंगे शामिल. दोपहर 2:30 पर भोपाल से ग्वालियर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव. ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कुलैथा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री. किसान मेले में मुख्यमंत्री होंगे शामिल जनसभा को करेंगे संबोधित. करीब 90 करोड रुपए के विकासकार्यों की देंगे सौगात. शाम 4:15 पर ग्वालियर से मुंबई के लिए होंगे रवाना.
जबलपुर- भोजशाला मामले में सुनवाई आज
धार भोजशाला के मामले में सुनवाई हाई कोर्ट में आज. उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और विनय सर्राफ करेंगे सुनवाई. याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने लगाई है याचिका. 60वें नंबर कोर्ट में होगी सुनवाई.
जबलपुर उच्च न्यायालय में आज होगी सुनवाई.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News